मत्स्य विभाग की योजनाओं में आवेदन अब 5 अगस्त तक
हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
इटावा में मत्स्य विभाग ने विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब ये आवेदन 5 अगस्त तक किए जा सकते हैं। इसमें मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, महिला मत्स्य पालक सशक्तीकरण परियोजना आदि शामिल हैं। पिछले वर्षों के निरस्त और प्रतीक्षारत आवेदक भी आवेदन कर सकते हैं।

इटावा, संवाददाता। मत्स्य विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसके लिए पोर्टल पर आवेदन मांगे गए हैं। यह आवेदन अब 5 अगस्त तक किए जा सकते हैं । पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई रखी गई थी। सहायक निदेशक मत्स्य में बताया है कि विभाग में मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मत्स्य पालन सिस्टम की स्थापना, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण योजना, माता सुकेशा महिला मत्स्य पालक सशक्तीकरण परियोजना, अंतर्देशीय खारे जल क्षेत्र में नए तालाब निर्माण परियोजना जैसी योजनाओं के लिए आवेदन मांगे गए है। अब यह आवेदन 5 अगस्त तक किए जा सकते हैं।
उन्होंने यह भी बताया है कि पिछले वर्षों के निरस्त और प्रतीक्षारत आवेदक भी एक बार फिर आवेदन कर सकते हैं।


