मेरठ पुलिस की कार्रवाई के विरोध में गुर्जर समाज ने सौंपा ज्ञापन
हिन्दुस्तान, रुडकी
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में किसान संगठन और गुर्जर समाज के लोगों ने पुलिस के कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ लक्सर में प्रदर्शन किया। समाज के प्रतिनिधियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसानों पर लाठी-डंडों से हमला किया।

लक्सर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में किसान संगठन के कार्यकर्ताओं, भीम आर्मी कार्यकर्ताओं और गुर्जर समाज के युवा नेताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार और मारपीट के विरोध में लक्सर के गुर्जर समाज के लोगों ने रोष जताया। समाज के प्रतिनिधियों ने उत्तराखंड के राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला को सौंपकर मामले में दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। गुरुवार को एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मेरठ में शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे किसान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अधिकारियों ने कथित तौर पर ज्यादती की।
आरोप है कि पुलिस की ओर से लाठी-डंडों के साथ मारपीट की गई और जूते-चप्पलों से भी पीटा गया।


