लाभांश बढ़ने से कोटेदार खुश, सीएम का आभार जताया
हिन्दुस्तान, बदायूं
बदायूं में, सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में वे उचित दर विक्रेताओं के लिए लाभांश 35 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने के लिए सरकार का धन्यवाद कर रहे हैं। यह वृद्धि आवश्यक वस्तुओं की वितरण में विक्रेताओं की भूमिका को मजबूत करेगी।

बदायूं, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद एवं ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खाद्य एवं रसद मंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।ज्ञापन में जिलाध्यक्ष ने उचित दर विक्रेताओं ने लाभांश में 35 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि करने पर आभार जताया है। पदाधिकारियों ने कहा कि अब 90 की जगह 125 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश मिलेगा। जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार ने कहा कि उचित दर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से गरीब, जरूरतमंद और पात्र परिवारों तक खाद्यान पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लाभांश बढ़ने से आर्थिक मजबूती मिलेगी। जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार, जिला महासचिव उदयवीर सिंह, जिला महामंत्री केशव नाथ वैश्य मौजूद थे।


