लंबित भुगतान की मांग को डीएसओ को सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

लखीमपुर में, उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद ने उचित दर विक्रेताओं की लंबित समस्याओं और भुगतान के संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मा के नेतृत्व में कोटेदारों ने शीघ्र समाधान की मांग की, जो लंबे समय से सार्वजनिक वितरण प्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

लंबित भुगतान की मांग को डीएसओ को सौंपा ज्ञापन

लखीमपुर। उचित दर विक्रेताओं की लंबित समस्याओं और भुगतान को लेकर उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद ने जिला पूर्ति अधिकारी को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। परिषद के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मा के नेतृत्व में कोटेदारों ने समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोटेदार लंबे समय से सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन देयकों और लाभांश के भुगतान में हो रही देरी के कारण उचित दर विक्रेताओं के सामने आर्थिक कठिनाइयां हैं। ज्ञापन में जमा किए गए खाली बोरे, चीनी, गेहूं, चावल, रिफाइंड, चना, नमक, बाल पोषाहार व मनरेगा से संबंधित परिवहन व लाभांश के बकाये का शीघ्र भुगतान कराने की मांग प्रमुखता से रखी।

इस दौरान तमाम कोटेदार मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलंबित भुगतान की मांग को डीएसओ को सौंपा ज्ञापन