जेई संगठन ने रखी मांगें, पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष ने दिया आश्वासन

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ में ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. आशीष गोयल ने जेई संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में ट्रांसफॉर्मर क्षति, सेवा संबंधी मांगें और तकनीकी दक्षता बढ़ाने पर चर्चा हुई। उन्होंने अभियंताओं को बेहतर प्रशिक्षण और उपभोक्ता केंद्रित सेवाएं सुनिश्चित करने की सलाह दी।

जेई संगठन ने रखी मांगें, पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष ने दिया आश्वासन

लखनऊ, विशेष संवाददाता। ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव और पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने बुधवार को जेई संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। संगठन के प्रतिनिधियों ने ट्रांसफॉर्मरों के क्षतिग्रस्त होने पर उत्तरदायित्व निर्धारण, एसीपी देयता, वरिष्ठता सूची, फेशियल अटेंडेंस, पदोन्नति व अन्य सेवा संबंधी मांगों को प्रमुखता से रखा। डॉ. गोयल ने संगठन द्वारा उठाए गए बिंदुओं का नियमानुसार परीक्षण करके जरूरी और समयबद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने अवर अभियंताओं को उच्च शिक्षा और सतत प्रशिक्षण से अपनी तकनीकी दक्षता व कुशलता में इजाफा करने का सुझाव दिया। डॉ. गोयल ने अभियंताओं से बिजली व्यवस्था ठीक रखने, इसे अधिक उपभोक्ता केंद्रित बनाने, ट्रांसफॉर्मरों की ओवरलोडिंग रोकने और बिजली दुर्घटनाओं में कमी लाने के भी निर्देश दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsजेई संगठन ने रखी मांगें, पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष ने दिया आश्वासन