उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद रविवार को मिर्जापुर में आएंगे
हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
मिर्जापुर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को हेलीकाप्टर से आएंगे। वे मां विंध्यवासिनी के दर्शन करेंगे और फिर तीन दिवसीय क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद, वे विभागीय अधिकारियों की बैठक करेंगे और फिर लखनऊ लौटेंगे।

मिर्जापुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को दोपहर साढ़े 12 बजे लखनऊ से हेलीकाप्टर से मिर्जापुर के लिए रवाना होंगे। उनका हेलीकाप्टर पुलिस लाइन के हेलीपैड पर 1.40 बजे उतरेगा। इसके बाद वे सड़क मार्ग से मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन को रवाना हो जाएंगे। दर्शन करने के बाद विंध्याचल के रेहड़ा चुंगी स्थित एक होटल में आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। वहीं शाम को 3.25 बजे से अष्टभुजा डाक बंगले में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेने के बाद शाम को 4.40 बजे वे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।


