गरिमा ने 108 तो सौरव ने 138 किमी की रफ्तार से फेंकी गेंद

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

-यूपीसीए के स्पीड हंट ट्रायल के पहले दिन खिलाड़ियों ने दिखाई गेंदबाजी में अपनी रफ्तार

गरिमा ने 108 तो सौरव ने 138 किमी की रफ्तार से फेंकी गेंद

कानपुर। प्रमुख संवाददाता शहर के सौरव झा ने 138 तो कानपुर देहात की गरिमा यादव ने 108 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंक सभी को चौंका दिया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से कमला क्लब में चल रही स्पीड हंट ट्रायल में गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 500 महिला और पुरुष तेज गेंदबाजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें कानपुर, हमीरपुर, फतेहपुर, रायबरेली, जालौन, कानपुर देहात, औरैया और कन्नौज के खिलाड़ियों ने एआई तकनीक से लैस स्पीड गन और हॉक-आई सिस्टम के जरिए अपनी गेंदबाजी की गति का परीक्षण कराया।स्पीड हंट ट्रायल के दूसरे दिन गुरुवार को युवा तेज गेंदबाजों को अपनी क्षमता साबित करने का बेहतरीन अवसर मिला है।

इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को यूपी टी-20 लीग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की पुरुष और महिला टीमों तक पहुंचने का मौका मिलेगा। तीन अलग-अलग नेट्स पर ट्रायल आयोजित किए गए। प्रत्येक गेंदबाज को एक ओवर फेंकने का अवसर मिला। जिसमें उसकी सबसे तेज गेंद की गति रिकार्ड की गई। पहले दिन पुरुष वर्ग में कानपुर नगर के सौरव झा ने 138 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से और महिला वर्ग में कानपुर देहात की गरिमा यादव ने 108 किमी प्रति घंटे की गति से गेंदबाजी कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। अंतिम दिन प्रदर्शन के आधार पर सबसे तेज 10 गेंदबाजों का चयन कर अंतिम सूची जारी की जाएगी।

Abhishek Singh

लेखक के बारे में

Abhishek Singh

शॉर्ट बायो: अभिषेक सिंह पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा के साथ खेल की खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

अभिषेक सिंह भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा के साथ खेल को लीड कर रहे हैं। 2016 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण (आईनेक्स्ट) जैसे प्रमुख अखबार से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2016 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े और प्रिंट मीडिया में मजबूत पकड़ बनाने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। 2010 से 2016 तक खेल, स्वास्थ्य, जिला प्रशासन, रेलवे समेत पूरे परिवहन आदि से जुड़ी कवरेज से बड़ा नाम बनाया। 2016 से हिन्दुस्तान से जुड़े और वर्तमान में उच्च, कृषि व तकनीकी शिक्षा के साथ खेल की खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिसर्च रिपोर्टिंग

B.Sc (मैथ्स) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण अभिषेक को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह तकनीकी व उच्च शिक्षा बीट पर कमांड होने के साथ रिसर्च और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।


शिक्षा और खेल विजन

शिक्षा और खेल विषयों पर अभिषेक को गहरी समझ है। उन्होंने आईआईटी जैसे संस्थानों में ड्रोन, यूएवी, कैंसर, हथियार, एयरोस्पेस, कृषि जैसे विषयों पर रिसर्च व नवाचार करने वाले वैज्ञानिकों के साथ इसरो, डीआरडीओ, यूजीसी, एआईसीटीई, आल इंडिया यूनिवर्सिटी के प्रमुखों के साथ खेल के राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। अभिषेक का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
इंटरनेशनल टेस्ट, वन-डे व टी-20 क्रिकेट मैच के साथ अन्य खेलों की कवरेज
सेलिब्रेटी, मिनिस्टर, शिक्षाविद व खिलाड़ी का साक्षात्कार
रिसर्च व नवाचार से जुड़े विषय
उच्च शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा व तकनीकी शिक्षा से जुड़े सेमिनार

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।