24 जुलाई से नीलामी, मेरठ के 50 से अधिक खिलाड़ी आजमाएंगे किस्मत

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश क्रिकेट लीग के चौथे सीजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नीलामी 24 जुलाई से शुरू होगी और प्रतियोगिता 14 अगस्त से आरंभ होगी। 50 से अधिक मेरठ के खिलाड़ी नीलामी में हिस्सा लेंगे। भुवनेश्वर कुमार लखनऊ फाल्कंस के कप्तान और रिंकू सिंह मेरठ मेवरिक्स के कप्तान बनेंगे।

24 जुलाई से नीलामी, मेरठ के 50 से अधिक खिलाड़ी आजमाएंगे किस्मत

उत्तर प्रदेश क्रिकेट लीग के चौथे सीजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। खिलाड़ियों की नीलामी 24 जुलाई से शुरू होगी, जबकि प्रतियोगिता का आगाज 14 अगस्त से होगा। नीलामी में मेरठ के 50 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों में जगह बनाने के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। प्रतियोगिता में भाग ले रही छह फ्रेंचाइजी टीमों ने अब तक मेरठ के 11 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार लखनऊ फाल्कंस की कप्तानी करेंगे, जबकि युवा बल्लेबाज समीर रिजवी कानपुर सुपरस्टार्स की कमान संभालेंगे। वहीं, गत चैंपियन मेरठ मेवरिक्स ने सबसे अधिक मेरठ के खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखा है।

टीम की कप्तानी भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह संभालेंगे। प्रत्येक टीम में कुल 25 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। मेरठ के 50 से अधिक खिलाड़ियों के पास यूपी क्रिकेट लीग का हिस्सा बनने का अवसर है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।