बैंकों ने मंडल में बांटा 576 करोड़ का ऋण, कृषि और एमएसएमई को मिली रफ्तार

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के तहत प्रयागराज में क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। इसमें छह जिलों में 576 करोड़ रुपये का ऋण वितरित हुआ, जिसमें 281 करोड़ कृषि ऋण और 295 करोड़ रुपये एमएसएमई ऋण शामिल हैं। अधिकारियों ने समयबद्ध तरीके से लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

बैंकों ने मंडल में बांटा 576 करोड़ का ऋण, कृषि और एमएसएमई को मिली रफ्तार
बैंकों ने मंडल में बांटा 576 करोड़ का ऋण, कृषि और एमएसएमई को मिली रफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के तहत प्रयागराज मंडल में मंडल स्तरीय क्रेडिट कैंप-ऋण मेले का आयोजन सरस सभागार, विकास भवन में किया गया। अभियान के तहत प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर में बैंकों ने कुल 576 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया। इसमें 281 करोड़ रुपये कृषि ऋण और 295 करोड़ रुपये एमएसएमई ऋण के रूप में दिए गए। कार्यक्रम में विभिन्न ऋण योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण वितरण व स्वीकृति के चेक के साथ टूल किट भी वितरित की गई। अधिकारियों ने कृषि, एमएसएमई और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से बैंकिंग ऋण और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

सीडीओ हर्षिका सिंह, डीडीओ जीपी कुशवाहा, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मवीर रघुवंशी, संयुक्त आयुक्त उद्योग अजय चौरसिया, नाबार्ड की डीडीएम शोभना सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम शमा सिंह समेत चारों जिलों के अग्रणी जिला प्रबंधक, बैंक अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि 576 करोड़ रुपये के ऋण वितरण से कृषि एवं उद्यमिता गतिविधियों को गति मिलने के साथ रोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबैंकों ने मंडल में बांटा 576 करोड़ का ऋण, कृषि और एमएसएमई को मिली रफ्तार