भाजपा ने नौजवानों का भविष्य बोली लगा-लगाकर बेचा है : आराधना मिश्रा

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

- यूपी कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष ने अटकी भर्तियों पर खड़े किए सवाल लखनऊ,

भाजपा ने नौजवानों का भविष्य बोली लगा-लगाकर बेचा है : आराधना मिश्रा

यूपी कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' ने सोमवार को भाजपा सरकार पर नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश के नौजवानों का भविष्य बोली लगा-लगाकर बेचा है। यूपी पर लगा यह बदनुमा दाग भाजपा सरकार की रवानगी के साथ ही जाएगा।

भर्ती परीक्षाओं की स्थिति

आराधना ने कहा कि यूपी के करोड़ों नौजवान अपने और उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेहनत करके वर्षों तक भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं की तैयारियां करते हैं। मगर उन्हें परीक्षा परिणामों की जगह पेपर लीक, परीक्षा निरस्त होने, भर्ती में वर्षों की देरी और कुछ खास लोगों के चहेतों को भर्ती कराने के दंश ही मिलते हैं। यूपी भर्ती परीक्षाओं की स्थिति युवाओं की चिंता को और गहरा कर रही है। यूपी पुलिस एसआई भर्ती -2005 पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने रोक लगा रखी है। यूपीएसएसएससी जेई भर्ती के अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया पूरी होने और अभिलेखों के सत्यापन की तारीख के इंतजार में धरना देने को मजबूर हैं। एसआई भती के लिए 15 लाख 75 हजार 706 आवेदन मिले थे। परीक्षा के बाद 12,733 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए सफल घोषित किया गया और 14 जुलाई को अंतिम परिणाम जारी किया गया।

घोटालों का सिलसिला

इसके बाद प्रोविजनल और फाइनल आंसर की में कई प्रश्नों के उत्तर बदल दिए गए। हर प्रश्न 2.5 अंक का था, लिहाजा कई अभ्यर्थियों के परिणाम प्रभावित हुए। आरधना ने कहा कि सिर्फ यही दो भर्तियां ही नहीं, बल्कि यूपी में भर्ती परीक्षाओं में घोटालों का सिलसिला भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही शुरू हो गया था। पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में 60 हजार पदों के लिए 48 लाख से ज्यादा आवेदन आए। फरवरी 2024 में पेपर लीक हो गया और परीक्षा रद्द करनी पड़ी। आरओ व एआरओ परीक्षा भी पेपरलीक के बाद रद्द हुई।

सरकार के सवाल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यूपी के युवा सरकार से जानना चाहते हैं कि आखिर भर्ती कैलेंडर समय पर क्यों नहीं चलता? पेपर लीक क्यों होते हैं? परीक्षाएं बार-बार विवादों में क्यों आती हैं? इसके अलावा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए वर्षों तक इंतजार क्यों करना पड़ता है?

सामान्य प्रश्न

✦आराधना मिश्रा ने भाजपा सरकार पर किस प्रकार का आरोप लगाया?−
आराधना मिश्रा ने भाजपा सरकार पर नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने और उनके भविष्य को बोली लगा-लगाकर बेचने का आरोप लगाया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभाजपा ने नौजवानों का भविष्य बोली लगा-लगाकर बेचा है : आराधना मिश्रा