10 सितम्बर को होगी मॉक एक्सरसाइज
उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जिले में भूकंप, औद्योगिक रासायनिक एवं अग्नि सुरक्षा पर मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जा रही है। 03 सितम्बर को वीडियो कांफ्रेंसिंग से परिचयात्मक बैठक होगी, और 10 सितम्बर को सभी 05 तहसीलों में यह मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।

n आज वीडियो कॉफ्रेसिंग से मॉकड्रिल का आयोजन n मॉक एक्सरसाइज व संचालन के दिए निर्देशअतरौली, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जिले में भूकंप, औद्योगिक रासायनिक एवं अग्नि सुरक्षा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का आयोजन एवं संचालन कराए जाने के सम्बंध में निर्देशित किया गया है।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं प्रभारी अधिकारी आपदा प्रमोद कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 03 सितम्बर को एनआईसी में पूर्वान्ह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मॉक ड्रिल से संबंधित परिचयात्मक बैठक की जाएगी। उन्होंने बताया कि 10 सितम्बर को जिले की सभी 05 तहसीलों में भूकंप, औद्योगिक रासायनिक एवं अग्नि सुरक्षा राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का आयोजन एवं संचालन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि मॉक एक्सरसाइज के विभिन्न चरणों के संचालन के लिए तहसील स्तर पर पदेन उप जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारियों द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन इन्सीडेन्ट रेस्पॉन्स सिस्टम आईआरएस के अनुसार समस्त लाईन एवं हितधारक विभागो के साथ कराया जायेगा।उन्होंने बताया कि खुशीराम महाविद्यालय खैर, एनेक्सी भवन अतरौली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इगलास, कासिमपुर पावर हाउस, भूमिया बाबा मंदिर के पास कन्होई गॉव में मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जाएगा।


