अभ्युदय कोचिंग का औचक निरीक्षण किया

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित कोचिंग केंद्रों का निरीक्षण समाज कल्याण अधिकारी संदीप चौधरी ने किया। उन्होंने विद्यालयों में शैक्षणिक सुविधाएँ, स्वच्छता और पेयजल की व्यवस्था की जानकारी ली। योजना के तहत छात्रों को यूपीएससी, यूपीपीसीएस, नीट और जेईई की तैयारी कराई जाती है।

अभ्युदय कोचिंग का औचक निरीक्षण किया

गाजियाबाद, मोहित शर्मा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित कोचिंग केंद्रों का मंगलवार को समाज कल्याण अधिकारी संदीप चौधरी ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, निडौरी और भागीरथ पब्लिक स्कूल, संजय नगर में संचालित कोचिंग कक्षाओं का जायजा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को मिल रही शैक्षणिक सुविधाओं के साथ ही स्वच्छता, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था की भी जानकारी ली। पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए पानी के टीडीएस की नियमित जांच कराने के भी निर्देश दिए गए। अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत छात्रों को यूपीएससी, यूपीपीसीएस, नीट, जेईई की तैयारी कराई जाती है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअभ्युदय कोचिंग का औचक निरीक्षण किया