Ghaziabad News: पूरे दिन सतर्क रही जिले की पुलिस

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान पूरी पुलिस सतर्क रही। मुरादनगर कार्यक्रम के बाद सुरक्षा कारणों से पुलिस ने पूरे जिले में नियम लागू किए। रास्ते बंद कर दिए गए और पुलिसकर्मी तैनात रहे। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी, जिसमें नो ड्रोन जोन घोषित किया गया था।

Ghaziabad News: पूरे दिन सतर्क रही जिले की पुलिस

Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गाजियाबाद पहुंचे, जिसको लेकर पूरे दिन पुलिस सतर्क रही। मुरादनगर में कार्यक्रम खत्म होने के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री पुलिस लाइन पहुंचे। तो पुलिस लाइन से लेकर कलेक्ट्रेट तक रास्ते को बंद कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी पूरे रास्ते पर तैनात रहे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के चलते सुबह से ही कार्यक्रम स्थल से लेकर पूरे जिले में पुलिस की सतर्कता रही। पुलिस ने जिले को नो ड्रोन जोन घोषित कर रखा था। मुख्यमंत्री के रूट, चौराहों और कार्यक्रम स्थल पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। साथ ही क्षेत्र के एसीपी और थाना प्रभारी पर मौके पर मौजूद रहे।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था और यातायात राजकरन नय्यर ने बताया कि सोशल मीडिया पर नजर रखी गई और सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।