आज और कल मुख्यमंत्री योगी पश्चिम उत्तर प्रदेश के दौरे पर

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 और 18 जुलाई को पश्चिम उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे गाजियाबाद, शामली, बिजनौर, अमरोहा, बुलंदशहर और संभल में विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। यह दौरा मिशन-2027 के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आज और कल मुख्यमंत्री योगी पश्चिम उत्तर प्रदेश के दौरे पर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 और 18 जुलाई को पश्चिम उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे तीन-तीन जिलों का दौरा कर वहां चल रही विकास परियोजनाओं और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए संबंधित जिलों में पुलिस और प्रशासन को पूरी तरह से सतर्क कर दिया गया है। संगठन और सरकार के दृष्टिकोण से मुख्यमंत्री के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आधिकारिक सूचना के तहत ​17 जुलाई को मुख्यमंत्री अपने दौरे के पहले दिन गाजियाबाद, शामली और बिजनौर जिले में रहेंगे। वहीं दूसरे दिन ​18 जुलाई को मुख्यमंत्री अमरोहा, बुलंदशहर और संभल का रुख करेंगे।

मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण दौरे के मद्देनजर शासन ने सभी संबंधित जिलों के अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पुलिस बल को हाई अलर्ट पर रखा है। साथ ही, प्रशासन द्वारा मुख्य मार्गों, कार्यक्रम स्थलों और विकास कार्यों से जुड़े स्थानों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।​प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री इन जिलों में समीक्षा बैठकें करने के साथ ही स्थानीय स्तर पर चल रही सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का भी जायजा लेंगे। कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री की सख्ती को देखते हुए स्थानीय प्रशासन किसी भी स्तर पर ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। ​इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा किसी विशेष विकास परियोजना का लोकार्पण या शिलान्यास किए जाने की भी संभावना जताई जा रही है। मिशन-2027 को लेकर मुख्यमंत्री के पश्चिम उत्तर प्रदेश के इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Rakesh Priyadarshi

लेखक के बारे में

Rakesh Priyadarshi

शॉर्ट बायो :

राकेश प्रियदर्शी पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में सेना और कैंट बोर्ड बीट को देख रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

राकेश प्रियदर्शी मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में पश्चिम उत्तर प्रदेश, मेरठ में सेना और कैंट बोर्ड टीम की लीड करते हैं। 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया में कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


कॅरियर का सफर

राकेश प्रियदर्शी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2000 में हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख अखबार से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2007 से 2008 तक दैनिक जागरण में डिजिटल के साथ काम किया। 2008 से हिन्दुस्तान में शुरुआत की। यहां उन्होंने सेना, कैंट बोर्ड की खबरों की विशेष कवरेज की।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

बीए (आनर्स) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा होने के साथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। लगातार सेना, कैंट बोर्ड और राजनीति, प्रशासनिक खबरों को कवर कर रहे हैं। राजनीति, प्रशासन, सेना और कैंट बोर्ड बीट पर अच्छी पकड़ है।


विजन

सेना और कैंट बोर्ड के विषयों पर गहरी समझ है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। इस लक्ष्य के साथ ही पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

मेरठ समेत वेस्ट यूपी की राजनीति पर अच्छी समझ
प्रशासनिक गतिविधियों पर अच्छी पकड़
सेना और कैंट बोर्ड की गतिविधियों की एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।