18 जुलाई को संभल आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 18 जुलाई को संभल दौरे की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने अधिकारियों को तैयारियों के लिए निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री की जनसभा में 500 करोड़ से अधिक विकास योजनाओं का उद्घाटन हो सकता है। सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया जा रहा है।

18 जुलाई को संभल आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित संभल दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। मुख्यमंत्री के 18 जुलाई को संभल आगमन की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अभी उनके कार्यक्रम का विस्तृत समय निर्धारित नहीं हुआ है। बुधवार को जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री के संभावित दौरे की पुष्टि करते हुए अधिकारियों को तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए बुधवार को जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बहजोई के फतेहपुर शरीफनगर स्थित निर्माणाधीन नए कलक्ट्रेट भवन की भूमि और प्रस्तावित हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल की तैयारियों और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करने के साथ ही जिले में 500 करोड़ से अधिक विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर सकते हैं। इसके लिए विभागवार योजनाओं की सूची तैयार की जा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी प्रस्तावित परियोजनाओं की जानकारी और आवश्यक दस्तावेज समय से उपलब्ध करा दिए जाएं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी विभागों को सक्रिय कर दिया है। कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा इंतजाम और अन्य तैयारियों को लेकर अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational News18 जुलाई को संभल आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ