​मेरठ: ललिता गौतम हत्याकांड: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

-प्रभारी मंत्री, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, कमिश्नर, डीआईजी भी रहे मौजूद मेरठ, मुख्य संवाददाता मुख्यमंत्री योगी

​मेरठ: ललिता गौतम हत्याकांड: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की सुबह गाजियाबाद के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मेरठ के चर्चित ललिता गौतम प्रकरण के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें सांत्वना दी।​मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार को स्पष्ट आश्वासन दिया कि इस जघन्य घटना के दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मामले की जांच निष्पक्षता से की जाए और अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद करेगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री सहायता कोष से परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया है कि पीड़ित परिवार को प्राथमिकता के आधार पर आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और अन्य सभी पात्र सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए, ताकि उन्हें आवश्यक सुविधाएं मिल सकें। ​इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को परिवार की सुरक्षा और उनकी अन्य जरूरतों का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। इस दौरान समाज कल्याण मंत्री और मेरठ जिले के प्रभारी असीम अरुण, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी, डीआईजी कलानिधि नैथानी भी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।