यूपीएसडीएमए का नया मुख्यालय प्रदेश की सुरक्षा का आधुनिक कवच बनेगा: डॉ. राजेश्वर सिंह

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोमती नगर एक्सटेंशन में 200 करोड़ रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन मुख्यालय का उद्घाटन किया। यह केंद्र विभिन्न आपदाओं के दौरान त्वरित निर्णय और राहत कार्य में सहायता करेगा। कार्यक्रम में हजारों लोग उपस्थित थे, जिन्होंने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

यूपीएसडीएमए का नया मुख्यालय प्रदेश की सुरक्षा का आधुनिक कवच बनेगा: डॉ. राजेश्वर सिंह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोमती नगर एक्सटेंशन (सेक्टर-7), शहीद पथ स्थित उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूपीएसडीएमए) के नवीन अत्याधुनिक मुख्यालय का लोकार्पण किया। लगभग 5.5 एकड़ में 200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह भवन 24 गुणे 7 स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर, जीआईएस मैपिंग, अर्ली वार्निंग सिस्टम, रियल-टाइम मॉनिटरिंग, आधुनिक संचार तंत्र और प्रशिक्षण सुविधाओं से सुसज्जित है। यह केंद्र बाढ़, भूकंप, आकाशीय बिजली, हीटवेव समेत विभिन्न आपदाओं के दौरान त्वरित निर्णय और प्रभावी राहत कार्य सुनिश्चित करेगा। कार्यक्रम में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि यदि कानून-व्यवस्था राज्य की पहली सुरक्षा है तो प्रभावी आपदा प्रबंधन दूसरी सुरक्षा है।

उन्होंने कहा कि 25 करोड़ से अधिक आबादी वाले उत्तर प्रदेश में यह अत्याधुनिक मुख्यालय भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए सुरक्षा कवच का कार्य करेगा। उनके अनुसार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तकनीक आधारित सुशासन के माध्यम से प्रदेश की आपदा प्रबंधन क्षमता लगातार मजबूत हुई है।भारी वर्षा के बावजूद कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के स्वागत में लोगों ने पुष्पवर्षा और जयघोष कर उत्साह का परिचय दिया। डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री को भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर उनका अभिनंदन किया और कहा कि सरोजनीनगर अब विकास के साथ उत्तर प्रदेश की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन का भी प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है। कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, राज्यमंत्री सुरेन्द्र दिलेर, महापौर सुषमा खर्कवाल, मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsयूपीएसडीएमए का नया मुख्यालय प्रदेश की सुरक्षा का आधुनिक कवच बनेगा: डॉ. राजेश्वर सिंह