कल्कि जयंती महोत्सव पर सीएम योगी ने भेजा शुभकामना संदेश

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

भगवान श्री कल्कि की अवतारस्थली संभल में 16-17 अगस्त को 66वें श्री कल्कि जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महोत्सव के अवसर पर शुभकामनाएं भेजीं, इसे भारतीय आध्यात्मिकता और संस्कृति से जोड़ने का प्रयास बताया। कुलदीप कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

कल्कि जयंती महोत्सव पर सीएम योगी ने भेजा शुभकामना संदेश

भगवान श्री कल्कि की पावन अवतारस्थली संभल में श्री कल्कि सेना (निष्कलंक दल) की ओर से 16 और 17 अगस्त को आयोजित 66वें श्री कल्कि जयंती महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभकामना संदेश भेजा। मुख्यमंत्री ने महोत्सव की स्मारिका के प्रकाशन को प्रसन्नता का विषय बताते हुए इसे भगवान श्री कल्कि की दिव्य परंपरा, भारतीय आध्यात्मिक चिंतन और सनातन सांस्कृतिक विरासत से जनमानस को परिचित कराने का सार्थक प्रयास बताया। मुख्यमंत्री ने संदेश में कहा कि सनातन धर्म में भगवान श्री कल्कि को धर्म की पुनर्स्थापना, न्याय की प्रतिष्ठा और अधर्म के विनाश के प्रतीक के रूप में स्मरण किया जाता है।

उनके आदर्श समाज को सत्य, कर्तव्य, आत्मसंयम और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राचीन तीर्थस्थलों, धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण व विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि महोत्सव और स्मारिका श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणादायी साबित होंगे। श्री कल्कि सेना के संस्थापक कुलदीप कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री के संदेश पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि संभल के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व को संदेश में स्थान मिलना समस्त संभलवासियों और कल्कि भक्तों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की शुभकामनाओं से संभल की सनातन एवं सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने के प्रयासों को नई ऊर्जा मिलेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकल्कि जयंती महोत्सव पर सीएम योगी ने भेजा शुभकामना संदेश