13 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति, 3.26 करोड़ रुपये जारी
फोटो : बीएलवाई 77 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ से छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया। जिले में पीएमश्री राजकीय इंटर कॉले

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ से छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया। जिले में पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा-10 और 12 के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में सांसद छत्रपाल गंगवार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी और प्रधानाचार्य ओपी राय समेत विद्यार्थी मौजूद रहे। जिले में कक्षा-10 के 7632 विद्यार्थियों को कुल 1.71 करोड़ रुपये तथा कक्षा-12 के 5469 विद्यार्थियों को 1.55 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी गई। इस तरह दोनों कक्षाओं के कुल 13,101 विद्यार्थियों के लिए 3.26 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई।
इसमें अनुसूचित जाति, सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि छात्रवृत्ति का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने में सहायता देना है।

