1500 बाढ़ पीड़ितों को वितरित की बाढ़ राहत किट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांसडीह जिले में बाढ़ प्रभावित 1500 लोगों को राहत किट वितरित की। राहत किट में आटा, चावल, आलू, चीनी, खाद्य तेल और स्वच्छता की वस्तुएं शामिल हैं। इससे प्रभावित परिवारों को संक्रमण से बचाने में मदद मिलेगी।

बांसडीह। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित पीड़ितों को बाढ़ राहत किट वितरित की। जिले की तीन तहसीलों में कुल 1500 बाढ़ पीड़ितों को राहत किट उपलब्ध कराई गई। बांसडीह तहसील के 1110, बैरिया तहसील के 240 तथा बलिया सदर में 150 बाढ़ पीड़ितों को राहत किट दी गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रत्येक बाढ़ राहत किट में 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, 10 किलो आलू, दो किलो भुना चना, 2 किलो चना, ढाई किलो लाई, एक किलो चीनी और एक किलो खाद्य तेल उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा राहत किट में एक छतरी, एक बाल्टी, एक मग, एक पैकेट माचिस, एक तौलिया, साबुन और एक पैकेट अगरबत्ती भी दी गई है।
बाढ़ के दौरान स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए किट में वायरस पाउडर दवा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि प्रभावित परिवारों को संक्रमण एवं अन्य समस्याओं से बचाव में मदद मिल सके।


