सीएम से सौगात मिलने पर पीआरडी जवान गदगद

हिन्दुस्तान, गोंडा
share

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीआरडी जवानों के सम्मेलन में 5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा की घोषणा की। उन्होंने जवानों का दैनिक मानदेय 500 से बढ़ाकर 600 रुपये करने की भी बात की। कार्यक्रम में जवानों की खुशी जाहिर हुई और लखनऊ में जवानों के लिए नए बैरक का शिलान्यास किया गया।

सीएम से सौगात मिलने पर पीआरडी जवान गदगद

गोण्डा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित पीआरडी जवानों के सम्मेलन में जवानों और उनके परिवारों को पांच लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा देने की घोषणा की। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में प्रतिनिधि विदेश राज्य मंत्री एवं सांसद गोण्डा रमाशंकर मिश्र की मौजूदगी में हुआ। सीएम का ऐलान सुनकर जिले के पीआरडी जवान गदगद नजर आए। मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों का दैनिक मानदेय 500 से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन करने का ऐलान किया है। इसका लाभ प्रदेश के करीब 31 हजार पीआरडी जवानों को मिलेगा। इस पर कार्यक्रम में मौजूद जवानों ने खुशी जताई।

लखनऊ के सरोजनीनगर में जवानों के लिए 23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बैरक का शिलान्यास भी किया गया। इस दौरान पीआरडी जवानों के साथ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आयुषी वर्मा, सहर फात्मा, वरिष्ठ सहायक उषा कुमारी और प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसीएम से सौगात मिलने पर पीआरडी जवान गदगद