अब बिचौलिए नहीं, सीधे बैंक खातों में पहुंचेगा मानदेय

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आउटसोर्स कार्मिकों के लिए एक नई सेवा निगम की शुरुआत की है। इस मौके पर कार्मिकों के हित में कई ऐतिहासिक घोषणाएं की गईं, जिसमें नियमित वेतन भुगतान और उनके ईपीएफ एवं ईएसआई खातों की स्थापना शामिल है। यह कदम कार्मिकों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

अब बिचौलिए नहीं, सीधे बैंक खातों में पहुंचेगा मानदेय

आउटसोर्स कार्मिकों के लिए बुधवार का दिन खुश खबरी लेकर आया। सीएम ने आउटसोर्स कार्मिकों के भविष्य को सुरक्षित एवं उज्ज्वल बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ किया। साथ ही कार्मिकों के हित में कई महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक घोषणाएं कीं। सीएम के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यहां कासगंज विकास भवन में आयोजित समारोह में सभी को दिखाया गया। विकास भवन स्थित विवेकानंद सभागार में समारोह में मुख्य रूप से विधायक देवेंद्र राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, सीडीओ वीरेद्र सिंह, एडीएम वित्त व राजस्व दिग्विजय प्रताप सिंह, डीडीओ सुभाष चन्द्र, एसडीएम हर्षिता देवड़ा, बीएसए विकास सिंह, सहायक आयुक्त श्रम विभाग सुरेंद्र कुमार सिंह ने घोषणाओं के अंतर्गत आउटसोर्स कार्मिकों के भुगतान समेत लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विधायक ने बताया कि घोषणाओं के तहत आउटसोर्स कार्मिकों को प्रत्येक माह की एक से पांच तारीख के मध्य मानदेय का अनिवार्य रूप से भुगतान किया जाएगा। नए एवं पुराने सभी कार्मिकों के ईपीएफ एवं ईएसआई खाते अनिवार्य रूप से खोले जाएंगे एवं मानदेय का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअब बिचौलिए नहीं, सीधे बैंक खातों में पहुंचेगा मानदेय