लाभांश मे वृद्धि से उचित दर विक्रेताओं को मिलेगा आर्थिक संबल

हिन्दुस्तान, उरई
share

मुख्यमंत्री ने लखनऊ में उचित दर विक्रेताओं के हित में ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रय प्रणाली का शुभारंभ किया। विकास भवन में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भाग लिया। यह प्रणाली राशन वितरण में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ाने में मदद करेगी।

लाभांश मे वृद्धि से उचित दर विक्रेताओं को मिलेगा आर्थिक संबल

उरई। संवाददाता मुख्यमंत्री ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं के हित में ई पॉस आधारित उचित दर विक्रय प्रणाली का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का विकास भवन में सजीव प्रसारण किया गया।

कार्यक्रम का प्रसारण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का जनपद में अन्नपूर्णा भवन संचालकों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में सजीव प्रसारण देखा एवं सुना। इस दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, प्रशासक घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक के प्रतिनिधि रविन्द्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं अन्नपूर्णा भवन संचालक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उचित दर विक्रेताओं के हित में उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों से लाभांश में वृद्धि से उचित दर विक्रेताओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही राशन वितरण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। वहीं ई-पॉस आधारित डिजिटल प्रणाली से राशन वितरण में पारदर्शिता एवं जवाबदेही और मजबूत होगी। प्रशासक घनश्याम अनुरागी ने कहा कि उचित दर विक्रेता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लाभांश में वृद्धि उनके हित में सरकार का सराहनीय कदम है। डिजिटल व्यवस्था से राशन वितरण में पारदर्शिता बढ़ेगी और लाभार्थियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए लाभांश में वृद्धि की गई है। ई-पॉस आधारित व्यवस्था से राशन वितरण प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी एवं सुगम होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप नई व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय से एवं निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध हो सके।

मुख्यमंत्री की घोषणाओं का स्वागत

अवसर पर अन्नपूर्णा भवन संचालकों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री जी द्वारा उचित दर विक्रेताओं के हित में की गई घोषणाओं का स्वागत किया

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रय प्रणाली का शुभारंभ कब किया गया?−
ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रय प्रणाली का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलाभांश मे वृद्धि से उचित दर विक्रेताओं को मिलेगा आर्थिक संबल