पांच लाख तक का मिलेगा मुफ़्त इलाज, शिक्षकों को हेल्थ कार्ड वितरित किए

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से शिक्षकों और उनके आश्रितों के लिए पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की योजना का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में शिक्षकों को हेल्थ कार्ड वितरित किए गए और डीबीटी के माध्यम से धनराशि का हस्तांतरण किया गया। मुख्य अतिथियों ने योजना की सराहना की।

पांच लाख तक का मिलेगा मुफ़्त इलाज, शिक्षकों को हेल्थ कार्ड वितरित किए

शिक्षकों व उनके आश्रितों को पांच लाख तक का मुफ्त इलाज देने को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का बुधवार को वाराणसी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभारंभ किया। इसका जिला स्तर पर जिला मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वाराणसी में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर लाभार्थी शिक्षकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि का हस्तांतरण किया। इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ शिक्षकों के सैलरी अकाउंट को लेकर हुए एमओयू की जानकारी भी दी गई। जिला मुख्यालय में शिक्षकों को हेल्थ कार्ड वितरित किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल रहे। अध्यक्षता डीएम कविता मीना ने की। मुख्य अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा हूण और भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे शामिल रहीं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी व जिला विद्यालय निरीक्षक डा.श्वेता पूठिया के नेतृत्व में अतिथियों द्वारा माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग के पात्र शिक्षकों को कैशलेस हेल्थ कार्ड वितरित किए गए। कार्ड पाकर शिक्षकों ने सरकार के निर्णय की सराहना की।मुख्य अतिथि सूर्य प्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा सरकार में परिषदीय विद्यालयों का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर हुआ है। कायाकल्प योजना से सरकारी स्कूल अब कॉन्वेंट स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं। डीएम कविता मीना ने कहा कि सरकार शिक्षकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं दे रही है। अब शिक्षकों का दायित्व है कि वह निष्ठा से बच्चों को पढ़ाकर उन्हें अच्छा नागरिक बनाए। जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा हूणा ने कहा कि सरकार शिक्षकों के सम्मान और हितों के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा योजना से शिक्षकों की स्वास्थ्य संबंधी चिंता दूर होगी। कार्यक्रम का संचालन अंजू तोमर व अंजू आजाद ने किया। इस अवसर पर शिक्षाविद विपिन चौहान, श्वेता गुप्ता, डा .सुमन अग्रवाल, पूजा मित्तल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsपांच लाख तक का मिलेगा मुफ़्त इलाज, शिक्षकों को हेल्थ कार्ड वितरित किए