निगोहां की रसोइया आशा को भी मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
हिन्दुस्तान, लखनऊ
ग्राम प्रधान ने दी बधाई, ग्रामीणों ने जताई खुशी निगोहां, संवाददाता। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रविवार को आयोजित रसोइयों के सम्मान समारोह व कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निगोहां पीएम श्री विद्यालय की रसोइया आशा तिवारी को भी चेक प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री द्वारा निगोहां की रसोइया को सम्मानित किए जाने पर विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने खुशी जताई। निगोहां ग्राम प्रधान अभय दीक्षित ने आशा तिवारी को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे निगोहां क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि रसोइयों के मानदेय में वृद्धि और स्वास्थ्य सुरक्षा की सुविधा मिलने से उन्हें और उनके परिवारों को आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी राहत मिलेगी।


