छह अगस्त को मेरठ में जिला स्तरीय टेनिस ट्रायल

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

खेल विभाग ने उत्तर प्रदेश में विभिन्न खेलों के लिए सिविल सर्विसेज चयन ट्रायल का कार्यक्रम जारी किया है। चयन प्रक्रिया फिजिकल टेस्ट पर आधारित होगी। टेनिस के जिला, मंडल और प्रदेश स्तर के ट्रायल अगस्त में आयोजित होंगे, जिसमें प्रतिभागियों को न्यूनतम 14 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

छह अगस्त को मेरठ में जिला स्तरीय टेनिस ट्रायल

खेल विभाग द्वारा विभिन्न खेलों में जिला, मंडल एवं प्रदेश स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन ट्रायल का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह चयन खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार आयोजित किया जाएगा। सभी चयन ट्रायल सुबह 10 बजे से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होंगे। चयन प्रक्रिया फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगी, जिसमें प्रतिभागियों को न्यूनतम 14 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। 14 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी ही अगले चरण के लिए पात्र होंगे। मेरठ में टेनिस का जिला स्तरीय ट्रायल छह अगस्त को आयोजित होगा, जबकि मंडल स्तरीय ट्रायल 12 एवं 13 अगस्त को होगा।

प्रदेश स्तरीय टेनिस ट्रायल 19 से 20 अगस्त तक भारती में आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने विभाग द्वारा जारी कार्यमुक्ति पत्र के साथ निर्धारित समय पर ट्रायल में प्रतिभाग करें। चयन ट्रायल में शामिल खिलाड़ियों को ड्यूटी पर माना जाएगा। यात्रा व्यय आदि का भुगतान शासनादेश के अनुसार संबंधित विभाग द्वारा किया जाएगा।इस वर्ष टेनिस के अलावा वॉलीबाल, तैराकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी, खो-खो और योगासन सहित कुल 19 खेलों में सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रस्तावित है।

Rakesh Priyadarshi

लेखक के बारे में

Rakesh Priyadarshi

शॉर्ट बायो :

राकेश प्रियदर्शी पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में सेना और कैंट बोर्ड बीट को देख रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

राकेश प्रियदर्शी मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में पश्चिम उत्तर प्रदेश, मेरठ में सेना और कैंट बोर्ड टीम की लीड करते हैं। 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया में कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


कॅरियर का सफर

राकेश प्रियदर्शी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2000 में हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख अखबार से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2007 से 2008 तक दैनिक जागरण में डिजिटल के साथ काम किया। 2008 से हिन्दुस्तान में शुरुआत की। यहां उन्होंने सेना, कैंट बोर्ड की खबरों की विशेष कवरेज की।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

बीए (आनर्स) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा होने के साथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। लगातार सेना, कैंट बोर्ड और राजनीति, प्रशासनिक खबरों को कवर कर रहे हैं। राजनीति, प्रशासन, सेना और कैंट बोर्ड बीट पर अच्छी पकड़ है।


विजन

सेना और कैंट बोर्ड के विषयों पर गहरी समझ है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। इस लक्ष्य के साथ ही पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

मेरठ समेत वेस्ट यूपी की राजनीति पर अच्छी समझ
प्रशासनिक गतिविधियों पर अच्छी पकड़
सेना और कैंट बोर्ड की गतिविधियों की एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।