मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परमहंस को दी श्रद्धांजलि, रामलला और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन
हिन्दुस्तान, लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में पूजा की। दिवंगत महंत रामचंद्र दास और महंत संतराम दास को श्रद्धांजलि दी। उनका दौरा लगभग ढाई घंटे का है, जिसमें रामलला के दर्शन और अयोध्या रैदास मंदिर भी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परमहंस को दी श्रद्धांजलि, रामलला और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन
अयोध्या, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। राम कथा पार्क हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन किया। हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख आधार स्तंभ रहे दिवंगत महंत रामचंद्र दास परमहंस को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वह इमलीबाग में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के गुरु रहे दिवंगत महंत संतराम दास को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे का कार्यक्रम करीब ढाई घंटे का है। इस दौरान वह रामलला के दर्शन-पूजन के साथ अयोध्या रैदास मंदिर भी जाएंगे।


