हमने कहा था कि माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे, मिट्टी में मिला दिया : सीएम
गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गाजीपुर के मुहम्मदाबाद स्थित नवीन
गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गाजीपुर के मुहम्मदाबाद स्थित नवीन कृषि मंडी पहुंचे। यहां उन्होंने सातों विधानसभा में 492 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने कहा था कि माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे, हमने मिट्टी में मिला दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गाजीपुर में माफिया का पनपना इस धरती के लिए शोभा नही देता। माफिया किसी का नही होता,माफिया सबका खून चूसता है।
मुख्यमंत्री का संबोधन
मुहम्मदाबाद स्थित नवीन कृषि मंडी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषि मुनियों की पावन धरा को मैं नमन करता हूं। गाजीपुर की धरती शुरू से राष्ट्र की रक्षा के लिए संकल्पित रही है। गाजीपुर ने रामायण काल से ही आतंक के खिलाफ का विजन रखता है। यहां के गहमर गांव में सबसे ज्यादा सैनिक और सैन्य अधिकारी रहते है। आजादी के आंदोलन में यहां के विर सपूतों ने अपने प्राण न्योछावर किये थे।गाजीपुर ने हर राष्ट्रवादी अभियान में हमेशा अपने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यहां की धरती ने अनेक विभूतियों को जन्म दिया। इस पहचान पर कुछ लोगो ने संकट खड़ा किया। इन लोगों ने विदेशी आक्रांताओं को महिमामण्डित करने का काम किया। महाराज सुहेलदेव के नाम पर सपा और कांग्रेस ने कभी कोई आयोजन नही होने दिया। सपा और कांग्रेस ने राष्ट्र नायकों के प्रति कभी कृतज्ञता नही अर्पित की। सपा और कांग्रेस ने कभी देश के राष्ट्र नायकों का कभी सम्मान नही किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि सपा और कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्र नायकों का अपमान किया। एनडीए सरकार ने गाजीपुर के विकास को नई गति दी है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की कनेक्टिविटी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर के मुहम्मदाबाद स्थित नवीन कृषि मंडी में गुरुवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को चंदौली,वाराणसी से जोड़ते हुए सोनभद्र तक कनेक्टविटी देंगे। इससे पूर्वांचल के लोगों को आवागमन में सुविधा के साथ व्यापारिक लाभ भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि गाजीपुर और पूर्वांचल के सामने अब पहचान का कोई संकट नही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बनाने के नामानपर सपा ने सैकड़ों करोड़ों रुपये का वारा न्यारा कर दिया था। स्पाबके समय युवाओं की नौकरी के नाम पर चाचा भतीजे की जोड़ी खड़ी हो जाती थी। सपा के काल मे त्योहारों के समय उपद्रव होते थे। अब अपराधियो के लिए सिर्फ जेल और जहन्नुम है। आपको अच्छा विधायक और सांसद बना कर भेजना है।
गाजीपुर सांसद पर आरोप
मुख्यमंत्री ने अफजाल अंसारी का नाम लिए बगैर कहा कि गाजीपुर के सांसद गाजीपुर सांसद असलहों के अवैध लाइसेंस बनाने में व्यस्त है। विकास कार्यों के लिए उनके पास समय नहीं है। यूपी में कहावत चल पड़ी थी कि देख सपाई बिटिया घबराई। अब ऐसा नहीं है। युवाओं को आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में ले जाना है। हमारी सरकार माफिया के खिलाफ जीरो टारलेंस की नीति और काम कर रही है।अगर किसी ने माफिया या अप्राधिनक संरक्षण दिया तो उसकी भी दुर्गति तय है।


