गोद ली गई बालिका को मिलेगा सुमंगला योजना का लाभ
बदायूं, संवाददाता। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने कहा कि गोद ली गई बालिका को भी मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ मिलेगा। सरकार ने लाभ की धनराशि बढ़ा दी है। अब छह चरणों में कुल 25 हजार रुपये मिलेंगे। योजना के तहत 31,172 बालिकाओं को लाभांवित किया गया है।

बदायूं, संवाददाता। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने कहा कि गोद ली गई बालिका को भी मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ मिलेगा। सरकार ने लाभ की धनराशि बढ़ा दी है। अब छह चरणों में कुल 25 हजार रुपये मिलेंगे।
योजना का लाभ
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कहा कि जनपद में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 31,172 बालिकाओं के लालन-पालन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा को बेहतर बनाये जाने के लिये योजना से लाभांवित किया गया है। महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिका सुरक्षा के लिये जनपद के विभिन्न क्षेत्र में जागरूकता कैंप लगाकर कर योजना सहित हेल्पलाइन एवं करियर काउसंलिग की जानकारी दी जा रही है। जिले की बहुत सी बालिकाओं द्वारा अलग-अलग राज्यों में विभिन्न विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही है। प्रदेश में समान लिंगानुपात स्थापित करने एवं कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा को सुदृढ़ करने, बालिका के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने एवं बालिका के प्रति आमजन में सकारात्मक सोच विकसित करने के लिये मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एक अप्रैल 2019 से संचालित है।
लाभार्थी प्रदेश का हो निवासी
योजना का लाभ लेने के लिये लाभार्थी का परिवार उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिये। लाभार्थी की पारिवारिक वार्षिक आय अधिकतम तीन लाख होना चाहिये। किसी परिवार की अधिकतम दो ही बच्चियों को योजना का लाभ मिल सकेगा। लाभार्थी के परिवार में अधिकतम दो बच्चे होना चाहिये। किसी महिला को द्वितीय प्रसव में जुड़वा बच्चे होने पर तीसरी संतान के रूप में लड़की को भी लाभ देय होगा।
तीन बालिकाओं को मिलेगा लाभ
किसी महिला के पहले प्रसव में बालिका है एवं द्वितीय प्रसव से दो जुड़वा बालिकायें ही होती हैं तो केवल ऐसे अवस्था में ही तीनों बालिकाओं को लाभ देय होगा, यदि किसी परिवार ने अनाथ बालिका को गोद ले लिया हो, तो परिवार की जैविक संतान एवं विधिक रूप में गोद ले ली गयी संतान को सम्मलित करते हुये अधिकतम दो बालिकायें इस योजना की लाभार्थी होगी।


