Hindi Newsदेश न्यूज़Uttar Pradesh Cabinet approves decision to rename Mughalsarai tehsil to Pandit Deen Dayal Upadhyay tehsil

UP सरकार ने बदला मुगलसराय तहसील का नाम, जानें कैबिनेट के 10 फैसले

उत्तर प्रदेश कैबिनेट (Uttar Pradesh Cabinet) ने मुगलसराय तहसील (Mughalsarai Tehsil) का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय तहसील (Pandit Deen Dayal Upadhyay Tehsil) करने के फैसले को मंजूरी दी। इससे...

नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान Fri, 18 Jan 2019 03:08 PM
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश कैबिनेट (Uttar Pradesh Cabinet) ने मुगलसराय तहसील (Mughalsarai Tehsil) का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय तहसील (Pandit Deen Dayal Upadhyay Tehsil) करने के फैसले को मंजूरी दी। इससे पहले योगी आदित्यनाथ (Yogi Adtiyanath) की कैबिनेट यूपी के फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या और इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर चुकी है। इतना ही नहीं योगी आदित्यनाथ सरकार ने अगस्त में मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया था। 

योगी कैबिनेट के ये महत्वपूर्ण फैसले

1. भारत सरकार द्वारा सवर्णों के 10% आरक्षण का 14 जनवरी 2019 से उत्तर प्रदेश में लागू किए जाने का प्रस्ताव पास हुआ।

2- ओडीओपी के विपरण प्रोत्साहन के संबंध में प्रस्ताव पास।

3- वेतन समिति 2016 की प्रथम प्रतिवेदन सातवां वेतन आयोग की संस्तुतियों पर लिए गए निर्णय उत्तर प्रदेश सेतु निगम में नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारियों को पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक एवं अन्य भत्तों की सुविधाओं के संबंध में प्रस्ताव पास।

 4- जनपद चंदौली के अंतर्गत तहसील मुगलसराय का नाम तहसील पंडित दीनदयाल नगर किए जाने का प्रस्ताव हुआ पास।

 5- ग्राम कनौसी तहसील सदर लखनऊ स्थित सिंचाई विभाग की जमीन को जनहित पर लोक निर्माण विभाग को जमीन स्थानांतरित किए जाने का प्रस्ताव पास।

6- गोरखपुर के ग्राम झूलनी पुर जनपद महाराजगंज में सिंचाई विभाग के रिक्त पड़ी भूमि सशस्त्र सीमा बल गोरखपुर को ट्रांसफर किए जाने के संबंध में प्रस्ताव पास हुआ।

7- डॉ. राम मनोहर लोहिया नलकूप योजना के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 1.00 क्यूसेक  क्षमता के 2000 नवीन नलकूपों के निर्माण के संबंध में प्रस्ताव पास हुआ।

8- प्रदेश के विभिन्न जनपदों 1101 असफल राजकीय नलकूपों के पुनः निर्माण और आधुनिकरण की परियोजना जिसकी लागत है 28325.53 लाख के व्यय का प्रस्ताव पास हुआ।

9- उत्तर प्रदेश कार्य नियमावली 1975 की प्रथम अनुसूची में 17 वें संशोधन का प्रस्ताव पास हुआ ।

10- नागरिक उड्डयन निदेशालय के भत्तो के पुनः निर्धारण का प्रस्ताव पास हुआ।

नवंबर में फैजाबाद का नाम किया था अयोध्या
छह नवंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी कि फैजाबाद जिला अब से अयोध्या के नाम से जाना जाएगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि अयोध्या में नया मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है और इसका नाम राजर्षि दशरथ पर रखा जाएगा। यहां पर बन रहे एयरपोर्ट का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के नाम पर रखा जाएगा। 

इलाहाबाद बना प्रयागराज
अकबरनामा और आईने अकबरी व अन्य मुगलकालीन ऐतिहासिक पुस्तकों से ज्ञात होता है कि अकबर ने सन 1575 के आसपास प्रयागराज में किले की नींव रखी। उसने यहां नया नगर बसाया जिसका नाम उसने इलाहाबाद रखा। उसके पहले तक इसे प्रयागराज के ही नाम से जाना जाता था। 

ऐसे बदलता है शहर का नाम
- किसी शहर के स्थानीय लोग या जनप्रतिनिधि नाम बदलने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे 
- राज्य मंत्रिमंडल प्रस्ताव पर विचार करती है और मंजूरी देने के बाद राज्यपाल की सहमति को भेजती है
- राज्यपाल प्रस्ताव पर अनुंशसा देने के साथ अंतिम मंजूरी के लिए केंद्रीय गृहमंत्रालय को भेजता है 
- गृहमंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद राज्य सरकार नाम बदलने की अधिसूचना जारी करती है
 

इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किए जाने से पहले इन शहरों के भी बदले गए है नाम
1. सिमला - शिमला
2.जब्बलपोर - जबलपुर 
3.वाल्टेयर - विशाखापत्तनम
4. मद्रास - चेन्नई
5. कोचीन - कोच्चि
6. कलकत्ता - कोलकाता
7. अल्लेपे - अलप्पुझा
8. कॉनपोर - कानपुर
9. बेलगाम - बेलगावि
10. इंधूर - इंदौर
11. पंजीम - पणजी
12. पूना - पुणे
13. बड़ौदा - वडोदरा
14. बेनारस - वाराणसी
15. बॉम्बे - मुंबई
16. तंजौर - तंजावुर
17. त्रिवेंद्रम - तिरुवनंतपुरम
18. कालीकट - कोझिकोड
19. गौहाटी - गुवाहाटी
20. मैसूर - मैसुरु
21. पौंडिचेरी - पुड्डुचेरी
22. मैंगलोर - मंगलुरु
23. बैंगलोर - बंगलुरु
24. गुड़गांव- गुरुग्राम
25. मेवात - नूह 
26. इलाहाबाद - प्रयागराज

अगला लेखऐप पर पढ़ें