उत्तर प्रदेश बनेगा टेक्सटाइल व टेक्निकल टेक्सटाइल क्षेत्र का प्रमुख केंद्र
उद्यमियों ने यूपी की नीतियों को सराहा लखनऊ। विशेष संवाददाता इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में

उद्यमियों ने यूपी की नीतियों को सराहा लखनऊ। विशेष संवाददाता
उद्यमियों की प्रशंसा
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव में पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों ने प्रदेश सरकार के नीतियों की सराहना की। उद्यमियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास की तस्वीर तेजी से बदली है। बेहतर कानून-व्यवस्था, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, निर्बाध बिजली आपूर्ति, रोड कनेक्टिविटी के साथ सरकारी सुविधाओं ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है।
निवेश का माहौल
बरेली के राम कुमार एग्रो के राहुल अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में नई इंडस्ट्री स्थापित हो रही हैं और कारोबारी अब निडर होकर निवेश करने का माहौल महसूस कर रहे हैं। गाजियाबाद की एफको एक्सपोर्ट्स की आरुषि सिंघल ने कहा कि सरकारी सहयोग से उद्योगों को विस्तार का प्रोत्साहन मिल रहा है। टांडा स्थित पार्थ थ्रेड प्राइवेट लिमिटेड के अम्बिका प्रसाद पांडे ने टेक्सटाइल सेक्टर के लिए लागू नीतियों की सराहना की। रामपुर के जीएसएल स्पिनर्स के केके जैन ने कहा कि योगी सरकार की औद्योगिक नीतियां केवल निवेश आकर्षित करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उद्योगों के विस्तार, रोजगार सृजन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
अनुकूल वातावरण
यूपी में बड़े निवेश के लिए उद्योग जगत उत्साहित: रामी रेड्डी
समारोह में पूर्व राज्यसभा सदस्य तथा रामकी समूह के फाउंडर चेयरमैन अल्ला अयोध्या रामी रेड्डी ने उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए उपलब्ध अनुकूल वातावरण की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उत्तर प्रदेश को नई सोच, अनुशासन और नियंत्रण के साथ आगे ले जा रहे हैं। प्रदेश में अनुशासन, नियंत्रण और सुरक्षा का वातावरण उद्योगपतियों में निवेश का भरोसा पैदा करता है।
तकनीकी टेक्सटाइल
एमकेयू लिमिटेड के अध्यक्ष एवं रक्षा-सुरक्षा क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपति मनोज गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश रक्षा क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले टेक्निकल टेक्सटाइल और उच्च क्षमता वाले पदार्थों के उत्पादन का प्रमुख केंद्र बन सकता है। उन्होंने लखनऊ-हरदोई में स्थापित किए जा रहे पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क को प्रदेश को देश के प्रमुख वस्त्र विनिर्माण राज्यों में शामिल करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। टेक्सप्रोसिल के वाइस चेयरमैन एवं साउथ इंडिया टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन के चेयरमैन रवि सैम ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद दुनिया की निगाहें भारत पर हैं। आईटीएमई सोसायटी एवं लक्ष्मी शटललेस लूम्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक केतन संघवी ने कहा कि टेक्सटाइल मशीनरी निर्माण के क्षेत्र में भारत में अभी बड़ी संभावनाएं हैं।


