33 डीआईओएस के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

यूपी बोर्ड ने जुलाई 2022 से अनिवार्य ऑनलाइन उपस्थिति में लापरवाही को लेकर सख्त कार्रवाई शुरू की है। 33 जिलों में 10% से कम स्कूलों द्वारा उपस्थिति नहीं दर्ज करने पर 33 डीआईओएस के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है। संबंधित जिलों को सभी विद्यालयों में 100% ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

33 डीआईओएस के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति

प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। यूपी बोर्ड के स्कूलों में पिछले साल जुलाई में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति वेब पोर्टल/मोबाइल ऐप के माध्यम से अनिवार्य किए जाने के 14 महीने बावजूद लापरवाही पर सख्ती शुरू हो गई है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने प्रदेशभर के उन 33 डीआईओएस के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति शासन से की है जिन जिलों के दस प्रतिशत से भी कम स्कूल वर्तमान शैक्षिक सत्र में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर रहे है। साथ ही सचिव ने संबंधित जिलों के डीआईओएस को छह दिनों के अंदर सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं स्ववित्तपोषित विद्यालयों में शत-प्रतिशत ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।इन

33 जिलों में भदोही के 196 स्कूलों में से कोई ऑनलाइन उपस्थिति नहीं दे रहा है। इसके अलावा उन्नाव, मिरजापुर, फरुर्खाबाद, सहारनपुर, गोण्डा, प्रयागराज, चित्रकूट, चंदौली, कानपुर नगर, मैनपुरी, सिद्धार्थनगर, आगरा, बलिया सोनभद्र, हमीरपुर, आजमगढ़, कौशाम्बी, कानपुर देहात, जौनपुर, सुल्तानपुर, फतेहपुर, गाजीपुर, हाथरस, बुलंदशहर, लखनऊ, बांदा, हरदोई, अलीगढ़, फिरोजाबाद, बहराइच, देवरिया एवं गोरखपुर में 10 प्रतिशत अथवा उससे भी कम विद्यालय ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। इसे बोर्ड के निर्देशों की अवहेलना एवं शिथिल पर्यवेक्षण का परिणाम मानते हुए सचिव ने कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News33 डीआईओएस के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति