यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केन्द्रों की आनलाइन चयन प्रक्रिया शुरु
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केन्द्रों की आनलाइन चयन प्रक्रिया शुरु यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केन्द्रों की आनलाइन चयन प्रक्रिया शुरु यूपी बोर्ड परीक्षा

सोनभद्र, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की तरफ से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। डीआईओएस जयराम सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देशों के क्रम में परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं एवं भौतिक संसाधनों का ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को अपनी अद्यतन जानकारी परिषद की वेबसाइट पर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करनी होगी।
विद्यालयों में उपलब्ध कक्षों की संख्या, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी, फर्नीचर, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विवरण परिषद के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। परिषद ने यह कार्य पूरा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित की है।


