यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र की सूची 21 सितंबर को होगी अपलोड

हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

ज्ञानपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए केन्द्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रधानाचार्यों को 24 अगस्त से 29 अक्टूबर तक संस्थान की जानकारी ऑनलाइन अपलोड करनी होगी। 21 सितंबर को परीक्षा केन्द्रों की सूची परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। सत्यापन प्रक्रिया में जिला स्तरीय समिति शामिल होगी।

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र की सूची 21 सितंबर को होगी अपलोड

ज्ञानपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए केन्द्र निर्धारण के लिए ऑनलाइन अवस्थापना संबंधित भौतिक संसाधन, आधारभूत सुविधाओं को परिषद की बेवसाइट विद्यालय प्रधानाचार्य की ओर से अपलोड की जाएगी। तहसील स्तरीय, जिला स्तरीय टीम सत्यापन कर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को आख्या भेजेंगे। 21 सितंबर को परिषद की बेवसाइट पर जिले में बनने वाले परीक्षा केन्द्रों की सूची अपलोड की जाएगी। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए 24 अगस्त से 29 अक्तूबर तक प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। 24 अगस्त तक परिषद की बेवसाइट पर विद्यालयों की अवस्थापना संबंधी, भौतिक संसाधनयुक्त विधिध सुविधाओं एवं आधारभूत सूचनाओं को प्रधानाचार्य अपलोड करेंगे।

इसके बाद तीन सितंबर तक बेवसाइट पर अपलोड की गई सूचनाओं का सत्यापन डीएम की ओर से गठित तहसील स्तरीय समिति से कराया जाएगा। 12 सितंबर तक तहसील स्तरीय समिति की आख्या को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के माध्यम से परिषद बेवसाइट पर अपलोड किया जाएगा। 21 सितंबर तक परिषद की बेवसाइट पर तहसील स्तरीय समितियों से सूचनाओं के आधार पर परीक्षा केन्द्रों की छात्र आवंटन सहित सूची जारी की जाएगी। 23 सितंबर तक जिले के डिबार, मान्यता प्रत्याहरण कार्रवाई गतिशील होने वाले विद्यालयों, अर्नह विद्यालयों की सूची डीआईओएस पोर्टल पर जारी की जाएगी। विभागीय स्तर से बोर्ड परीक्षा की तैयारी चल रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र की सूची 21 सितंबर को होगी अपलोड