27 जिलों के 30 प्रतिशत से कम स्कूल लगा रहे ऑनलाइन हाजिरी

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

यूपी बोर्ड ने 29,000 से अधिक स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। 27 जिलों में 30% से कम स्कूल ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। अपर सचिव ने डीआईओएस को निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालयों से पूर्ण रूप से ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

27 जिलों के 30 प्रतिशत से कम स्कूल लगा रहे ऑनलाइन हाजिरी

यूपी बोर्ड से जुड़े 29 हजार से अधिक स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। 27 जिले ऐसे हैं जहां 30 प्रतिशत से कम स्कूल ऑनलाइन उपस्थित दर्ज करा रहे हैं। सुल्तानपुर, कुशीनगर, वाराणसी, इटावा, गौतम बुद्ध नगर, कानपुर देहात, प्रतापगढ़, हमीरपुर, अमेठी, चंदौली, बस्ती, फर्रुखाबाद, बलिया, कानपुर नगर, हरदोई, उन्नाव, गोरखपुर, गाजीपुर, अयोध्या, जौनपुर, आगरा, सिद्धार्थनगर, मैनपुरी, बहराइच, लखनऊ, फिरोजाबाद एवं गोंडा में ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। 30 सितंबर को ऑनलाइन उपस्थिति के आकड़ों की समीक्षा से पता चला है कि इन जिलों में 30 प्रतिशत अथवा उससे कम विद्यालय ही छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों की उपस्थिति अंकित कर रहे हैं।

इसे गंभीरता से लेते हुए अपर सचिव (प्रशासन) सत्येन्द्र कुमार सिंह ने संबंधित डीआईओएस को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि अपने जिले के सभी विद्यालयों से प्रत्येक कार्यदिवस में शत-प्रतिशत ऑनलाइन दैनिक उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करवाना सुनिश्चित करें। गौरतलब है कि यूपी बोर्ड ने पिछले साल जुलाई से ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य की थी। उपस्थिति वेब पोर्टल और मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज कराने की व्यवस्था है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News27 जिलों के 30 प्रतिशत से कम स्कूल लगा रहे ऑनलाइन हाजिरी