असिस्टेंट प्रोफेसर के साक्षात्कार के लिए देनी होगी फीस

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर के 910 पदों के लिए 21 जुलाई से साक्षात्कार कराए जाएंगे। अभ्यर्थियों को शुल्क देना होगा, जिसमें अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 800 तथा एससी-एसटी के लिए 400 रुपये निर्धारित किए गए हैं।

असिस्टेंट प्रोफेसर के साक्षात्कार के लिए देनी होगी फीस

प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से होने जा रहे असिस्टेंट प्रोफेसर के साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को शुल्क देना होगा। विज्ञापन संख्या-51 के तहत अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 33 विषयों में कुल 910 पदों पर चयन के लिए 21 जुलाई से साक्षात्कार होना है।आयोग के उपसचिव डॉ. संजय सिंह के अनुसार साक्षात्कार के समय अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 800 जबकि एससी-एसटी अभ्यर्थियों को 400 साक्षात्कार शुल्क के रूप में देना होगा। शुल्क चालान, क्यूआर कोड या बैंक पर्ची के माध्यम से लिए जाएंगे। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 18 व 19 अप्रैल को कराई गई थी जिसका औपबंधिक परिणाम नौ जून को घोषित किया गया था।

लिखित परीक्षा में सफल कुल 3155 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 21 जुलाई से 13 अगस्त तक विभिन्न तिथियों में आयोजित किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।