सभी 11 प्रमुख बनें ब्लॉक प्रशासक, प्रमुखों में खुशी की लहर
उत्तर प्रदेश में पहली बार ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत अध्यक्षों के बाद सभी 11 ब्लॉक प्रमुखों को प्रशासक नियुक्त किया गया है। योगी सरकार के इस फैसले से विकास कार्यों में तेजी आएगी। मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए ब्लॉक प्रमुखों ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया है।

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश की पंचायत व्यवस्था में पहली बार ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत अध्यक्षों के बाद अब जिले के सभी 11 ब्लॉक प्रमुखों को भी प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। योगी सरकार के इस फैसले से सभी ब्लॉकों में निर्वाचित प्रतिनिधियों के स्थान पर प्रशासकों की व्यवस्था लागू हो गई है। इससे ब्लॉक प्रमुखों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। ब्लॉक प्रमुख एसोसिएशन अध्यक्ष विश्वास चौधरी सहित सभी ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। खास है कि 19 जुलाई को ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नई व्यवस्था लागू होने तक शासन ने उन्हें ही प्रशासक के रूप में कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे विकास कार्यों, योजनाओं के संचालन और प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार का व्यवधान न आए, इसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से यह फैसला काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार ग्राम प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख तीनों स्तरों के प्रतिनिधियों को एक साथ प्रशासक की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पंचायत चुनावों की समय-सीमा और आगामी स्थानीय निकायों की राजनीतिक गतिविधियों पर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं.
क्या बोले प्रमुख ...
'हिन्दुस्तान' ने कुछ प्रमुखों से बात कर उनकी प्रतिक्रिया ली है तो प्रमुखों ने कुछ इस प्रकार मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
सढ़ौली कदीम: प्रमुख विश्वास चौधरी ने फैसले को बताया ऐतिहासिक
ब्लॉक प्रशासक नियुक्त किए जाने के बाद ब्लॉक प्रमुख विश्वास चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक फैसला बताया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक प्रमुख को ही प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपे जाने से विकास कार्यों में तेजी आएगी और योजनाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से धरातल पर उतारा जा सकेगा।
सरसावा: प्रमुख चौ ताहिर हसन बोले विकास कार्यों को गति मिलेगी
सरसावा ब्लॉक प्रमुख चौधरी ताहिर हसन ने प्रशासक नियुक्त किए जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि सरकार के इस निर्णय से क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा जनहित की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगा और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
नकुड़: प्रमुख सुभाष चौधरी बोले ऐतिहासिक, जताया मुख्यमंत्री का आभार
प्रदेश सरकार द्वारा ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाए जाने के निर्णय को ऐतिहासिक और जनहितैषी बताते हुए नकुड़ प्रमुख सुभाष चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह निर्णय ग्रामीण विकास, जनसेवा तथा ग्रामीण क्षेत्रों के सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
मुजफ्फराबाद: प्रमुख राखी पुंडीर ने बताया विकासोन्मुखी फैसला
मुजफ्फराबाद प्रमुख राखी पुंडीर ने प्रशासक बनाए जाने के फैसले को विकासोन्मुखी बताते हुए कहा कि यह निर्णय जनहित में ऐतिहासिक, सराहनीय एवं विकासोन्मुखी है। इस दूरदर्शी निर्णय के लिए वह मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करती है। इससे अधूरे विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने में सहायता मिलेगी।
देवबंद: प्रमुख ममता त्यागी बोली रुके कार्य बिना भेदभाव पूरा कराएंगी
देवबंद ब्लॉक प्रमुख ममता त्यागी ने रविवार को कार्यकाल समाप्त होने व अब प्रशासक नियुक्त होने पर खुशी जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी के चलते वह रुके विकास कार्यो को और तेजी के साथ बिना भेदभाव पूरा करा पाएंगी।
गंगोह: प्रमुख मुन्नी देवी ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद
गंगोह क्षेत्र पंचायत प्रमुख मुन्नी देवी ने प्रशासक नियुक्त किए जाने को ऐतिहासिक बताते हुए, मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है। कहा कि सरकार के निर्णय से प्रदेश भर के प्रमुखों में खुशी की लहर है। कहा इससे विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी।
प्रश्नोत्तरी
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Parnav Aggarwalप्रणव अग्रवाल पिछले करीब 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) सहारनपुर में जिला प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में अपराध, उच्च शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर अनेक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरें लिखी हैं।
परिचय एवं अनुभव
प्रणव अग्रवाल हिंदी पत्रकारिता के उन सक्रिय पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने अपने काम के जरिए पाठकों के बीच मजबूत पहचान बनाई है। करीब डेढ़ दशक के अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण एवं एक्सक्लूसिव खबरों पर काम किया। हिन्दुस्तान में कार्य करते हुए उन्होंने अपराध, मेडिकल, उच्च शिक्षा और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी अनेक खोजी और विश्लेषणात्मक खबरें प्रकाशित की हैं। समय के साथ बदलते मीडिया परिवेश और पाठकों की रुचि को समझते हुए उन्होंने खबरों की प्रस्तुति में भी नई दृष्टि विकसित की है।
कॅरियर का सफर
प्रणव अग्रवाल ने अपने पत्रकारिता कॅरियर की शुरुआत वर्ष 2011 में अमर उजाला से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद वर्ष 2017 में हिन्दुस्तान समाचार पत्र से जुड़े और यहां उन्हें अपराध, उच्च शिक्षा तथा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) बीट पर काम करने का अवसर मिला। एएमयू बीट की गहन और प्रभावी कवरेज के लिए उन्हें एएमयू द्वारा मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। एचटी ग्रुप की ओर से भी कई बार प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्रणव अग्रवाल ने बीकॉम और एमकॉम की पढ़ाई के साथ-साथ पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। मजबूत शैक्षणिक आधार के कारण उन्हें हिंदी पत्रकारिता में विषयों की गहराई से समझ विकसित करने में मदद मिली। इसी वजह से उन्होंने अपराध, चिकित्सा और उच्च शिक्षा जैसे जटिल विषयों पर भी रिसर्च आधारित और विश्लेषणात्मक खबरें लिखी हैं। उनकी कई एक्सक्लूसिव स्टोरी हिन्दुस्तान के राष्ट्र एवं राज्य स्तर पर विभिन्न संस्करणों में प्रकाशित हुई हैं।
कार्य क्षेत्र एवं दृष्टि
प्रणव अग्रवाल को अपराध, केंद्रीय विश्वविद्यालय, चिकित्सा और उच्च शिक्षा से जुड़े विषयों पर विशेष पकड़ हासिल है। उन्होंने इन क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव खबरें प्रकाशित की हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है ताकि पत्रकारिता के प्रति विश्वास और विश्वसनीयता बनी रहे।


