स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में लखनऊ टॉप पर, यूपी के 15 अन्य शहरों को सम्मान

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

- तीन लाख से 10 लाख की श्रेणी में यूपी के छह शहर लखनऊ,

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में लखनऊ टॉप पर, यूपी के 15 अन्य शहरों को सम्मान

लखनऊ, विशेष संवाददाता

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में यूपी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। लखनऊ के हवा देश में सबसे स्वच्छ पाई गई है। लखनऊ ने देशभर में पहला स्थान प्राप्त करते हुए इंदौर को पीछे छोड़ दिया है। लखनऊ ने 200 में 198 अंक प्राप्त किए हैं। इंदौर को 197 अंक मिले हैं। जबलपुर को 195 अंक मिले हैं और वह तीसरे स्थान पर है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में यूपी के 16 शहरों ने जगह बनाई है।

दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों का प्रदर्शन

दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की कैटेगरी-1 में यूपी के छह शहरों ने स्थान बनाया। लखनऊ देश में पहले, आगरा की हवा चौथे, गाजियाबाद की हवा नौवें, कानपुर की हवा 11वें, प्रयागराज 13वें और मेरठ की वायु 22वें स्थान पर रही है। तीन लाख से 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों की कैटेगरी-2 में यूपी के छह शहरों ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। फिरोजाबाद ने दूसरा, झांसी ने 5वां, मुरादाबाद और नोएडा ने 8वां, गोरखपुर ने 22वां और बरेली ने 26वां स्थान प्राप्त किया।

तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों की कैटेगरी-3

तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों की कैटेगरी-3 में यूपी के चार शहरों ने सफलता हासिल की। रायबरेली ने 17वां, अनपरा ने 29वां, खुर्जा ने 30वां और गजरौला ने 31वां स्थान प्राप्त किया।

वार्ड स्तर का प्रदर्शन

30 हजार से अधिक आबादी वाले शहरी वार्डों की राष्ट्रीय श्रेणी में लखनऊ के जोन-4 स्थित वार्ड संख्या 70 ने देश में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं 10 हजार से 30 हजार आबादी वाली वार्ड श्रेणी में प्रयागराज के वार्ड संख्या 31 ने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तरीय वार्ड पुरस्कारों में कानपुर का वार्ड 78, प्रयागराज का वार्ड 33 तथा बरेली के गांधी उद्यान वार्ड 32 को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इन वार्डों में खुले में कूड़ा जलाने पर प्रभावी रोक तथा स्थानीय स्तर पर धूल नियंत्रण जैसे उपायों को प्राथमिकता दी गई।

10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों का प्रदर्शन

शहर राष्ट्रीय रैंक कुल 200 अंक में कितना मिला

लखनऊ एक 198 अंक

आगरा चार 192 अंक

गाजियाबाद नौ 184 अंक

कानपुर 11 183.2 अंक

प्रयागराज 13 180 अंक

मेरठ 22 170.5 अंक

वाराणसी 34 150 अंक

-----------------------------

श्रेणी-दो (3 से 10 लाख आबादी वाले शहर)

फिरोजाबाद दो 195 अंक

झांसी पांच 192.5 अंक

मुरादाबाद संयुक्त रैंक आठ 187.5 अंक

नोएडा संयुक्त रैंक आठ 187.5 अंक

गोरखपुर 22 170 अंक

बरेली 26 165 अंक

-----------------------------

श्रेणी- तीन (3 लाख से कम आबादी वाले शहर)

तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में भी प्रदेश के कई शहरों ने मजबूत प्रदर्शन किया। रायबरेली ने 180.5 अंकों के साथ 17वां स्थान हासिल किया। अनपरा (रैंक 29), खुर्जा (रैंक 30) और गजरौला (रैंक 31) ने भी धूल नियंत्रण तथा वाहनों से होने वाले उत्सर्जन की रोकथाम सहित विभिन्न उपायों में उल्लेखनीय कार्य किया।

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का जताया आभार

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में लखनऊ का देश में प्रथम स्थान प्राप्त करना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। इस उपलब्धि के लिए प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और विशेष रूप से प्रदेश के नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवा और स्वच्छ शहर केवल सरकार के प्रयासों से संभव नहीं हैं, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में यूपी की कितनी शहरों ने स्थान बनाया है?−
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में यूपी के 16 शहरों ने जगह बनाई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्वच्छ वायु सर्वेक्षण में लखनऊ टॉप पर, यूपी के 15 अन्य शहरों को सम्मान