ईवी चार्जिंग स्टेशनों के लिए शीघ्र भूमि चिन्हित करे संबंधित विभाग-मुख्य सचिव
लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने ईवी चार्जिंग स्टेशनों के लिए शीघ्र भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना यूपी में स्वच्छ, हरित एवं सतत परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने ईवी चार्जिंग स्टेशनों के लिए शीघ्र भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशनों के लिए भूमि उपलब्धता कराए जाने को लेकर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना यूपी में स्वच्छ, हरित एवं सतत परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सभी संबंधित विभागों एवं प्राधिकरणों के समन्वित प्रयासों से प्रदेश में आधुनिक सार्वजनिक ईवी चार्जिंग अवसंरचना का तेजी से विकास किया जाए, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा तथा आम नागरिकों को बेहतर एवं सुलभ चार्जिंग सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापना के लिए निर्देश
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग एवं प्राधिकरण अपने नियंत्रणाधीन कार्यालय परिसरों, उपलब्ध भूमि तथा अन्य उपयुक्त सार्वजनिक स्थलों का सर्वेक्षण कर ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापना के लिए उपयुक्त स्थलों की पहचान कर उनका विवरण यूपी रिन्यूएबल एंड ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (यूपीआरईवी) को निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराएं। इसमें विभागीय कार्यालय परिसर, नगर निकायों के पार्किंग स्थल, औद्योगिक क्षेत्र एवं लॉजिस्टिक पार्क, विकास प्राधिकरणों की उपलब्ध भूमि तथा राज्य राजमार्गों एवं एक्सप्रेसवे पर उपलब्ध उपयुक्त स्थल शामिल हैं।
भविष्य की योजनाएँ
बैठक में बताया गया कि शहरी क्षेत्रों में करीब 400 से 600 वर्ग फुट तथा राज्य राजमार्ग एवं एक्सप्रेसवे कॉरिडोर पर लगभग 3000 वर्ग फुट भूमि ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापना के लिए उपयुक्त होगी। बताया गया कि सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ने से इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहन मिलेगा, प्रदूषण में कमी आएगी तथा स्वच्छ और हरित परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


