ऊषा मार्टिन विवि में मार्टिनोवेशन का उदघाटन
हिन्दुस्तान, रांची
ऊषा मार्टिन विवि, अनगड़ा में 2026 के मार्टिनोवेशन फेस्टिवल का उद्घाटन किया गया, जिसका लक्ष्य छात्रों, खोजकर्ताओं और एंटरप्रेन्योर्स को एक साथ लाना है। इस फेस्टिवल में तकनीकी गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से नवाचार और नेतृत्व को प्रमोट किया जाएगा, जिससे युवा प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

अनगड़ा, प्रतिनिधि। ऊषा मार्टिन विवि, अनगड़ा में सोमवार को इनोवेशन, टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप और कल्चरल फेस्टिवल मार्टिनोवेशन 2026 का उद्घाटन किया गया। मार्टिनोवेशन के तहत स्टूडेंट्स, इनोवेटर्स, डेवलपर्स, एंटरप्रेन्योर्स और टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों को इंटर-कॉलेज प्लेटफॉर्म पर एक साथ लाने का प्रयास किया जा रहा है। समारोह का उद्देश्य विभिन्न प्रतियोगिताओं, तकनीकी गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये इनोवेशन, क्रिएटिविटी, लीडरशिप, तकनीकी दक्षता और मिलकर सीखने को बढ़ावा देना है। पदाधिकारियों ने बताया कि यह समारोह युवा प्रतिभाओं को अपना टैलेंट, आइडिया और क्रिएटिविटी दिखाने का मंच देगा। इसके साथ ही प्रतिभागियों के बीच सहयोग और इनोवेशन को भी बढ़ावा मिलेगा।

