आतंकी या आपराधिक रिकॉर्ड वालों का अमेरिका में प्रवेश नहीं
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने नई वीजा नीति की घोषणा की है, जिसके तहत आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने वाले लोगों को अमेरिका में प्रवेश में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा और संस्कृति की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। इसका उद्देश्य उन लोगों को रोकना है, जो हिंसा को बढ़ावा देते हैं।

विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने नई वीजा नीति की घोषणा की वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी विदेश विभाग ने गुरुवार को आतंकी या आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों के लिए अपने देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिका की ओर से कहा गया है कि निर्णय देश की सभ्यता और संस्कृति के लिहाज से लिया गया है।जानकारी के अनुसार, नई वीजा नीति के तहत आतंकवादी और उनसे जुड़े समूहों की गतिविधियों का समर्थन करने, धन देने वाले या जिन पर ऐसे आरोप हैं, उन्हें अमेरिकी वीजा मिलना मुश्किल होगा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इस नीति की घोषणा करते हुए कहा कि इन उपायों का मकसद ऐसे लोगों को अमेरिका में आने से रोकना है, जो राजनीतिक या अन्य तरह की हिंसा का समर्थन करते हैं या उसे बढ़ावा देते हैं।
ऐसे लोग हमारी सम्यता के दुश्मन हैं। उनका अमेरिका में स्वागत नहीं है। मंत्री-स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए रुबियो ने कहा कि किसी भी सरकार की मुख्य जिम्मेदारी अपने लोगों और देश की सुरक्षा करना है। अमेरिकी राज्य विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा और सरकार की व्यापक नीति के तहत यह कदम उठाया गया है। यह नीति उन अति-वामपंथी (फॉर लेफ्ट) आतंकवादी और उनसे जुड़े समूहों के सदस्यों पर लागू होगी, जिन्होंने आतंकवादी गतिविधियों का किसी भी तरह से समर्थन या सहयोग करते हैं।


