अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर पहुंचे मणिपुर
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर मणिपुर के दौरे पर हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह से मुलाकात की और दोनों ने अमेरिका और मणिपुर के बीच संबंधों पर चर्चा की। गोर ने मणिपुर की प्राचीन राजधानी कांगला किले और महिलाओं द्वारा संचालित बाजार ख्वाइरामबंद कैथल का दौरा किया।

इंफाल, एजेंसी। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को इंफाल पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ‘अमेरिकी राजदूत से मिलकर बहुत खुशी हुई। हमें अमेरिका और मणिपुर के बीच संबंधों पर चर्चा करने का अवसर मिला। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले वर्षों में अमेरिका और मणिपुर के बीच यह जुड़ाव और मजबूत होगा।’ अपनी यात्रा के पहले दिन गोर ने पूर्ववर्ती मणिपुर साम्राज्य की प्राचीन राजधानी कांगला किले का दौरा किया। इसके साथ ही वह केवल महिलाओं द्वारा संचालित प्रसिद्ध बाजार ख्वाइरामबंद कैथल भी गए।


