राज्य पुरस्कार से सम्मानित उर्मिला देवी का हुआ स्वागत
राज्य पुरस्कार से सम्मानित उर्मिला देवी का हुआ स्वागत राज्य पुरस्कार से सम्मानित उर्मिला देवी का हुआ स्वागत राज्य पुरस्कार से सम्मानित उर्मिला देवी का

ज्ञानपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य पुरस्कार से सम्मानित उच्च प्राथमिक विद्यालय खेम्हईपुर की प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी का जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पर स्वागत हुआ। इसमें मुख्यअतिथि अनुराग श्रीवास्तव व बीएसए शिवम पांडेय एवं उप प्राचार्य सुरेश पटेल जी उपस्थित रहे। इस दौरान उर्मिला देवी को उत्तर प्रदेश राज्य पुरस्कार-2025 से सम्मानित होने पर बेसिक शिक्षा परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। बीएसए ने कहा कि एक शिक्षक का सम्मान केवल उस शिक्षक का सम्मान नहीं, बल्कि शिक्षा, शिक्षक समुदाय और विद्यालय परिवार का सम्मान है। उर्मिला देवी की उपलब्धि जिले के अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षकों की मेहनत, नवाचार और समर्पण से ही विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण तैयार होता है। राज्य स्तर पर सम्मान प्राप्त करना श्रीमती अरमला देवी की कर्तव्यनिष्ठा एवं शैक्षिक योगदान का प्रमाण है। इस मौके पर अशोक कुमार, अखिलेश कुमार, मानिकचंद्र, तेज बहादुर पाल, आरएन पाल, विनोद बिंद, प्रतिभा मिश्रा, रेखा तिवारी, कृष्णा सिंह, रीना यादव, कुसुमलता गुप्ता, पूजा मिश्रा, ममता सिंह आदि उपस्थित थीं।


