टोरी-चंदवा आरओबी निर्माण को लेकर सीकर सांसद अमरा राम ने गडकरी को लिखा पत्र

हिन्दुस्तान, लातेहार
Follow us on Google News
share

चंदवा में टोरी रेलवे क्रॉसिंग पर लंबे समय से रुका हुआ फ्लाईओवर निर्माण कार्य को लेकर सांसद अमरा राम ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। सांसद ने कहा कि चार साल बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

टोरी-चंदवा आरओबी निर्माण को लेकर सीकर सांसद अमरा राम ने गडकरी को लिखा पत्र

चंदवा, प्रतिनिधि। टोरी-चंदवा रेलवे क्रॉसिंग पर लंबे समय से लंबित फ्लाईओवर (आरओबी) निर्माण को लेकर अब राष्ट्रीय स्तर पर पहल तेज होती दिख रही है।

समस्या का ध्यान

राजस्थान के सीकर से सांसद व लोकसभा में सीपीआई (एम) के उपनेता अमरा राम ने केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। सांसद ने 10 जुलाई 2026 को भेजे गए पत्र में कहा है कि 3 अप्रैल 2021 को टोरी रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर का ऑनलाइन शिलान्यास किया गया था, लेकिन चार वर्ष बीत जाने के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की उदासीनता के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।

स्थानीय परेशानियाँ

साथ ही टोरी स्टेशन के पश्चिम में प्रस्तावित फुट ओवर ब्रिज भी अधूरा है। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में उल्लेख किया है कि टोरी जंक्शन हावड़ा-दिल्ली मुख्य रेलमार्ग पर स्थित एक अत्यंत व्यस्त स्टेशन है, जहां से कई रेल रूट गुजरते हैं। क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर नहीं होने के कारण एंबुलेंस सहित सैकड़ों वाहन घंटों जाम में फंसे रहते हैं। कई गंभीर मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं। वहीं गर्भवती महिलाओं को भी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। सांसद अमरा राम ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि इस मामले में अविलंब हस्तक्षेप कर फ्लाईओवर और फुट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टोरी रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर के निर्माण का कब शिलान्यास हुआ था?
3 अप्रैल 2021 को टोरी रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर का ऑनलाइन शिलान्यास किया गया था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।