यूपीटीटीआई के पांच छात्रों को मिला 4.2 लाख का पैकेज
हिन्दुस्तान, कानपुर
कानपुर के उप्र वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में छात्रों ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की इकाई सिंटेक्स यार्न में सफलता पाई है। पांच छात्रों को 4.2 लाख रुपये का पैकेज मिला है। चयनित छात्रों में नेहा यादव, तान्या श्रीवास्तव, अनुनय जोशी, कृष्णानंद सिंह और रोहित कुमार शामिल हैं।

कानपुर। उप्र वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान (यूपीटीटीआई) में हुए प्लेसमेंट ड्राइव में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के टेक्सटाइल प्रभाग की इकाई सिंटेक्स यार्न में जगह बनाई है। कंपनी ने संस्थान के पांच छात्रों का चयन किया है, जिन्हें 4.2 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया है। चयनित छात्रों में नेहा यादव, तान्या श्रीवास्तव, अनुनय जोशी, कृष्णानंद सिंह और रोहित कुमार शामिल हैं। कंपनी की बहुस्तरीय चयन प्रक्रिया में विद्यार्थियों को तकनीकी मूल्यांकन, विषयगत दक्षता और साक्षात्कार के विभिन्न चरणों से गुजरना पड़ा। संस्थान के निदेशक डॉ. जी नलंकिल्ली ने चयनित छात्रों को बधाई दी। डीन प्लेसमेंट प्रो. जेपी सिंह ने कहा कि टेक्सटाइल और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में कोर इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।


