यूपीटीईटी के प्रत्यावेदन दस तक केवल ई-मेल से लेंगे

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) के परिणाम पर अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन प्रत्यावेदन स्वीकार करने की घोषणा की। इच्छुक अभ्यर्थियों को 10 सितंबर तक अपने प्रत्यावेदन आयोग के ई-मेल पर भेजने होंगे। अब ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

यूपीटीईटी के प्रत्यावेदन दस तक केवल ई-मेल से लेंगे
यूपीटीईटी के प्रत्यावेदन दस तक केवल ई-मेल से लेंगे

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) के परिणाम के संबंध में अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदन केवल ऑनलाइन लेगा। चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अब अपना प्रत्यावेदन आयोग के ई-मेल upesscprayagraj@gmail.com पर दस सितंबर तक भेज सकते हैं। अब से आयोग कार्यालय में इस संबंध में ऑफलाइन माध्यम से कोई भी प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए अपने प्रत्यावेदन समयसीमा के भीतर उपलब्ध कराएं, ताकि प्राप्त प्रत्यावेदनों पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा सके। अब तक 45 हजार से अधिक प्रत्यावेदनयूपीटीईटी को लेकर अब तक 45 हजार से अधिक प्रत्यावेदन ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से मिल चुके हैं।

अधिकांश अभ्यर्थियों ने ओएमअर शीट का गोला न भरने के कारण परिणाम रिजेक्ट होने से संबंधित है। इसके अलावा बड़ी संख्या में उन अभ्यर्थियों ने प्रत्यावेदन दिया है जो नॉर्मलाइजेशन लगने के बाद एक से भी कम अंक से फेल हो गया है। 26 अगस्त को परिणाम घोषित होने के बाद से अब तक चयन आयोग पर 10-12 हजार अभ्यर्थियों ने ऑफलाइन ज्ञापन दिया है। वहीं 30 से 35 हजार अभ्यर्थियों ने ई-मेल पर प्रत्यावेदन भेजा है। कई अभ्यर्थियों ने एक से अधिक बार भी प्रत्यावेदन दिया है तो वहीं कुछ ने ऑपलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से अपनी आपत्तियां दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयूपीटीईटी के प्रत्यावेदन दस तक केवल ई-मेल से लेंगे