संयुक्त अवर अधीनस्थ के 1784 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 10 नवंबर से

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

- आवेदन की अंतिम तिथि एक दिसंबर लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ

संयुक्त अवर अधीनस्थ के 1784 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 10 नवंबर से

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 12 विभागों में संयुक्त अवर अधीनस्थ के 1784 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। ये सभी पद इंटरमीडिएट स्तर के हैं। भर्ती के लिए आवेदन 10 नवंबर से एक दिसंबर तक लिए जाएंगे। इसमें किसी भी तरह का संशोधन 8 दिसंबर तक किया जा सकेगा। आवेदन आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर ऑनलाइन लिए जाएंगे। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) वाले आवेदन के लिए पात्र होंगे।

पदों का विभागवार विवरण

पीईटी-2025 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट से अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किया जाएगा। सभी वर्गों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 25 रुपये है। वाणिज्य कर संग्रह अमीन के 235, भूमि अर्जन अमीन 187, भंडार पाल एवं लिपिक 118, भंडार पाल एवं लिपिक विशेष चयन दो, सहकारी कृषि पर्यवेक्षक 50, गृहमाता पांच, सारणीयक (टेबुलेटर) 14, समाज कल्याण पर्यवेक्षक 137, ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण 525, ग्राम पंचायत अधिकारी 508, फार्म लिपिक दो और बिक्रीकर्ता के एक पद हैं।

परीक्षा का प्रारूप और पाठ्यक्रम

परीक्षा दो घंटे की 100 अंकों की होगी। गलत सवाल पर निगेटिव मार्किंग होगी। भाग एक में भारतीय का इतिहास, संविधान, समाजिक विकास, भारत व विश्व भूगोल, अर्थव्यवस्था, ग्राम्य विकास, समाजिक घटनाएं और विज्ञान प्रौद्योगिकी से जुड़े पांच-पांच अंक के सवाल पूछे जाएंगे। भाग दो में पर्यावरण, डाटा इंटरप्रिटेशन, सामान्य हिंदी 10-10 अंक, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी 15 अंक और यूपी के बारे में 20 अंक के सवाल पूछे जाएंगे। आयोग ने भर्ती संबंधी और परीक्षा पाठ्यक्रम के संबंध में पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर दे दी है। इसे वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦कितने पदों पर भर्ती की जाएगी?−
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 12 विभागों में संयुक्त अवर अधीनस्थ के 1784 पदों पर भर्ती करेगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसंयुक्त अवर अधीनस्थ के 1784 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 10 नवंबर से