कड़ी तलाशी के बाद मिला एनडीए-सीडीएस परीक्षा में प्रवेश
हिन्दुस्तान, बरेली
बरेली में संघ लोक सेवा आयोग की सीडीएस और एनडीए की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। सीडीएस की परीक्षा तीन पालियों में हो रही है जिसमें 2400 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। एनडीए के लिए 14 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें लगभग 6000 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

कड़ी तलाशी के बाद मिला एनडीए-सीडीएस परीक्षा में प्रवेश
बरेली। संघ लोक सेवा आयोग की सीडीएस और एनडीए की प्रवेश परीक्षा का आज आयोजन हो रहा है। एनडीए की परीक्षा 14 केंद्रों पर और सीडीएस की परीक्षा सात केंद्रों पर है। अभ्यर्थियों को कड़ी तलाशी के बाद केंद्र में प्रवेश दिया गया। सीडीएस की परीक्षा तीन पालियों में है। सुबह नौ बजे से 11 बजे तक अंग्रेजी की परीक्षा हुई। दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक सामान्य ज्ञान और चार बजे से छह बजे तक एलीमेंट्री मैथ्स की परीक्षा होगी। परीक्षा में 2400 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। परीक्षा के लिए बरेली कॉलेज में ब्लॉक ए, बी, सी, डी और ई के साथ ही बरेली इंटर कॉलेज और जीआईसी को केंद्र बनाया गया है।
एनडीए की परीक्षा
ये भी पढ़ें:सीडीएस और एनडीए की परीक्षा आज
FAQs
✦सीडीएस परीक्षा कब आयोजित हो रही है?−
सीडीएस परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जा रही है।
✦एनडीए परीक्षा के लिए कितने केंद्र बनाए गए हैं?+
✦परीक्षा में कितने अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं?+


