यूपीएससी:: सीडीएस और एनडीए की परीक्षा आज 21 केंद्रों पर
रांची, संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित रक्षा सेवा परीक्षा और एनडीए परीक्षा रविवार को 21 केंद्रों पर होगी। जिला प्रशासन ने कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए पूरी तैयारी की। एसडीओ ने निषेधाज्ञा लागू की है। अभ्यर्थियों को भी सलाह दी गई है कि वे पहले सुनिश्चित प्रश्नों को हल करें और निगेटिव मार्किंग से बचें।

रांची, वरीय संवाददाता। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौ सेना अकादमी परीक्षा रविवार को जिले के 21 केंद्रों पर आयोजित होगी। इसे लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली गई है। एसडीओ रजत कुमार ने कदाचारमुक्त परीक्षा के संचालन के लिए निषेधाज्ञा लागू की है। परीक्षा दोनों पालियों में आयोजित होगी। केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की कड़ाई से जांच की जाएगी। परीक्षा में बेहतर स्कोर के लिए विनोद कुमार, वायु सेना (सेवानिवृत्त) ने अभ्यर्थियों को टिप्स दिए हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए की 900 अंकों की लिखित परीक्षा में पिछले वर्षों में कटऑफ कई बार लगभग 280-320 अंकों के आसपास रहा है, इसलिए अभ्यर्थियों को 900 में अधिकतम अंक लाने के बजाय क्वालिफाइंग स्कोर सुरक्षित करने की रणनीति बनानी चाहिए।
निगेटिव मार्किंग को देखते हुए अंदाज से उत्तर देना या तुक्का लगाने से बचना चाहिए। पहले वे प्रश्न करें, जिनके उत्तर पूरी तरह ज्ञात हैं, फिर उन प्रश्नों को बनाने का प्रयास करें, जिनमें सही उत्तर तक पहुंचने का भरोसा हो।

