केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा में गौरव को कामयाबी, बनेंगे सीआरपीएफ में एसपी

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

सीवान के गौरव सिंह ने यूपीएससी द्वारा आयोजित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया। गौरव की तैनाती सीआरपीएफ में पुलिस अधीक्षक के पद पर होगी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय स्वर्गवासी नाना एवं परिवार के सदस्यों को दिया। उनका संघर्ष और कठिनाइयों से उबरने की कहानी प्रेरणादायक है।

केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा में गौरव को कामयाबी, बनेंगे सीआरपीएफ में एसपी

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। यूपीएससी द्वारा आयोजित केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल की परीक्षा में गौरव सिंह ने सफलता हासिल कर परिजनों व जिलावासियों का नाम रौशन किया है। परीक्षा में सफलता हासिल करने के उपरांत गौरव सिंह की तैनाती सीआरपीएफ में पुलिस अधीक्षक यानि कि एसपी पद पर होगी। जीरादेई प्रखंड के नवलपुर तितरा के रहने वाले गौरव की यह उपलब्धि केवल एक परीक्षा में सफलता नहीं, बल्कि वर्षों के संघर्ष, असफलताओं व निरंतर प्रयास की कहानी है। अपनी सफलता से उत्साहित गौरव ने बताया कि संघर्ष में भी संस्कार ने उन्हें कभी हार नहीं मानने दिया। बीएचयू में फिनांस से एमबीए करने के दौरान यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा 2025, पहले ही प्रयास में एआईआर -201 रैंक के साथ सफल हुआ।

बहरहाल, गौरव सिंह ने अपनी सफलता का सबसे बड़ा श्रेय स्वर्गवासी नाना विद्याभूषण राय को दिया। वहीं, गृहिणी मां रीना राय व विदेश में कार्यरत पिता कृष्ण बिहारी सिंह समेत परिवार, शिक्षकों, मेंटर्स व मित्र सन्नी साह के प्रति भी आभार जताया जिन्होंने कठिन दौर में हर कदम पर विश्वास बनाए रखा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकेन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा में गौरव को कामयाबी, बनेंगे सीआरपीएफ में एसपी